कोर्ट मोहर्रिर-पुलिस व न्यायालय के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है, उन्हे सेतु के रूप में कार्य करना चाहिए: एसपी

🔴 प्रकरण में जप्त माल को समय सीमा में न्यायालय में जमा कराने के भी निर्देश दिये।
🔴 कोर्ट मोहर्रिर समंस-वारंट को नियत तिथि से पूर्व न्यायालय में तामील या अदम तामील जमा कराये।
ग्वालियर – पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा कोर्ट मोहर्रिर की बैठक ली गई। विभिन्न न्यायालय में पदस्थ सभी कोर्ट मोहर्रिर उपस्थिति रहे। बैठक में न्यायालय से जारी होने वाले समंस-वारंटों को संबंधित थानों को समय सीमा में भिजवाया जाना सुनिश्चित करे और जारी किये गये समंस-वारंट को एक रजिस्टर में थानावार इंद्राज कर उन्हे थानों को भेजे। कोर्ट मोहर्रिर को निर्देश दिये कि समंस-वारंट नियत तिथि से पूर्व न्यायालय में तामील या अदम तामील जमा कराये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकरण में जप्त माल को समय सीमा में न्यायालय में जमा कराया जावे और यदि कोई समस्या आती है तो संबंधी थाना प्रभारी या राजपत्रित अधिकारी को अवगत कराया जावे। इसके अलावा लंबित खात्मा खारिजी के प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण कराने के प्रयास किये जाए।
बैठक में एसपी ग्वालियर ने कोर्ट मोहर्रिरों से उनके कार्य में आ रही समस्याओं को भी सुना और जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होने कोर्ट मोहर्रिरों को काम में गुणवत्ता एवं गतिशीलता लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आशा व्यक्त की गई की आप सभी के प्रयासों से समंस/वारंट की तामीली शत-प्रतिशत की जा सकेगी और जो अधिकारी व कर्मचारी माननीय न्यायालय से जारी समंस/वारंट की नियत तिथि पर उपस्थित नही हो रहा है उसके संबंध में जानकारी इस कार्यालय को दी जाए जिससे उन्हे नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने के संबंध में पाबंद किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *