प्रदेश में ऐसे फटा बादल, ईटानगर में आई तबाही

अरूणाचल प्रदेश. पूर्वोत्तर के राज्य अरूणाचल से बडी खबर आ रही है, यहां की राजधानी ईटानगर में बादल फट गया है। एक साथ बडी जलराशि गिरने के कारण यहां बाढ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बादल फटने के कारण ऐसी तबाही हुई है कि कई घर गिर गए है तो कई लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। मूसलाधार बारिश के कार बाढ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। सडकों पर नदी की तरह पानी बह रहा है। बाढ का पानी लोगों के घरों के अंदर घुस गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने बताया कि रविवार 23 जून को सुबह करीब 10:30 बजे बादल फट गया। इसके कारण ईटानगर और आसपास के इलाकों के कई हिस्सों से भूस्खलन भी स्थिति पैदा हो गई। एनएच-415 की सड़क नदी बन गई। प्रशासन ने सभी लोगों से नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों दे दूर रहने का आग्रह किया है। अपील की है कि वह ऐसी जगहों पर न जाएं साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।
तेज बारिश से हालात खराब
अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार भारी बारिश हो रही है। पिछले दो दिनों में स्थिति में सुधार हुआ भी हुआ था लेकिन रविवार को अचानक बादल फट गया। इसके कारण बाढ़ग्रस्त इलाकों में परेशानी ज्यादा बढ़ गई। जिला प्रशासन ने लोगों के लिए सात निर्दिष्ट स्थानों पर राहत शिविर लगाए हैं जहां लोग रह सकें।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *