MP में लागू होगा बीजेपी का नया मॉडल, सप्ताह में 5 दिन कार्यालय में लगेगी मंत्रियों की ड्यूटी
भोपाल. मध्य प्रदेश में जल्द ही बीजेपी का नया मॉडल लागू होगा। विधानसभा सत्र पूरा होने के बाद मध्य प्रदेश की मोहन सरकार इसे लागू करने की घोषणा कर चुकी है। बता दें कि देश के कई राज्यों में बीजेपी इस नए मॉडल को फॉलो कर रही है।
क्या है बीजेपी का ये नया मॉडल
भारतीय जनता पार्टी ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के लिए मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल के तहत मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में सप्ताह में 5 दिन में बैठेंगे। इसके तहत हर दिन एक मंत्री अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। ये कैबिनेट मंत्री अपने प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं की बातों को सुनेंगे और उनका हल करेंगे। बीजेपी ने इसे सहयोग केंद्र मॉडल का नाम दिया है।
एक मंत्री के साथ होगा संगठन का एक नेता भी
हर दिन एक कैबिनेट मंत्री की ड्यूटी लगाई जाएगी। एक कैबिनेट मंत्री के साथ उनके संगठन का एक नेता भी मंत्री के साथ बैठेगा। ये दोनों सप्ताह में 5 दिन 3 घंटे कार्यालय में अपनी ड्यूटी देंगे। कौन सा मंत्री किस दिन और कितने समय कार्यालय में बैठेगा, ये सब तय होना अभी बाकी है। केंद्रीय सह संगठन महासचिव शिवप्रकाश, एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बीच चर्चा हो चुकी है। इसे विधानसभा के मानसून सत्र के बाद लागू किए जाने की तैयारी है।
