LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

खंडवा. शुक्रवार सुबह लोगों ने शहर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए। धरती अचानक थरथराने से घरों में कंपन हुआ। इससे घरों में लगे पंखे और अन्य सामान हिलने लगे। खडवा शहर में 9 बजकर चार मिनट पर भूकम्प के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 आंकी गई है। भूकम्प का केंद्र खंडवा से दस किलोमीटर दूर बताया गया है। भूकंप के कारण घबरा कर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता कितनी थी यह पहले स्पष्ट नहीं हो सका था। जानकारी के अनुसार धमाका और कंपन आसपास के अंचलों में भी महसूस हुआ है।
भूकंप से हुई किसी प्रकार की नुकसानी की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। विदित हो कि खंडवा जिला भूकंप के प्रति संवेदनशील क्षेत्र में शामिल है। यहां 20 वर्ष पूर्व पंधाना तहसील के बागमार , टाकली संहिता आसपास के क्षेत्र में लंबे समय तक भूकंप की गड़गड़ाहट और धमाके लोगों द्वारा महसूस किए गए थे। इंदौर रोड निवासी धर्मेंद्र टूटने बताया कि वह बच्चों के साथ टेबल पर नाश्ता कर रहे थे। तभी अचानक टेबल हिलने लगा और बच्चे घबरा गए। हमारा पूरा परिवार तत्काल घर से बाहर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş