“जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत सागरताल पर जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे श्रमदान
मध्यप्रदेश लीग-सिंधिया कप के उदघाटन कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
ग्वालियर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 15 जून को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। ग्वालियर प्रवास के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहर के ऐतिहासिक सागरताल के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक श्रमदान कर जिलेवासियों को “जल गंगा संवर्धन अभियान” में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश देंगे। साथ ही शहर में नवनिर्मित शंकरपुर क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने जा रही एमपीएल – 2024 (मध्यप्रदेश लीग-सिंधिया कप) के उदघाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
मंत्री व सांसद एवं संभाग आयुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि व्यवस्थायें ऐसी हों, जिससे सागरताल पर आम नागरिक आसानी से पहुँच सकें। साथ ही शहर का आवागमन भी प्रभावित न हो।
जनप्रतिनिधिगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने सागरताल एवं शंकरपुर स्थित नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम पहुँचकर व्यवस्थायें देखीं। साथ ही यहाँ की व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों से चर्चा की। संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने सागरताल के समीप स्थापित किए गए वाटर हार्वेस्टिंग के नमूने का जायजा भी लिया।
