हिंसक सतनामी समाज ने सरकारी कार्यालय में रखी फूक डाली से 100 से अधिक गाडि़यां

बालौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में सतनामी समाज के लोगों ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड से नाराज होकर प्रदर्शन के दौरान उग्र हो गये। उन्होंने पहले जिला कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय में पत्थरबाजी की और फिर आग लगा दी। इतना ही नहीं उग्र लोगों ने 100 से अधिक गाडि़यों को आग के हलवो कर दिया। इस हिंसक प्रदर्शन में 25 से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। वहीं हिंसा को देखते हुए बाजार की सभी दुकानें बन्द कर दी गयी और पुलिस ने धारा 144 लगाकर भीड़ पर काबू पा लिया। इस बीच पुलिस ने 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सतनामी समाज के लोग सोमवार को बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में इकट्ठे हुए थे। प्रदेशभर से 7-8 हजार की तादाद में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए थे। प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोगों को गार्डन चौक पर ज्ञापन देने की सलाह दी गयी। लेकिन उन्होंने इस सलाह को मानने से मना कर दिया। दोपहर करीब 2.45 बजे विरोध करने आयी भीड़ रैली के रूप में नारे लगाते हुए आगे बढ़ी ने गार्डन चौक के पास लगे पहला बैरिकेड तोड़ दिया और जहां वह बैरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ गये।
पुलिस संभाल न सकी
बलौदा बाजार की सड़क पर हुड़दंग करने वालों ने डिवाइडर तक तोड़ डाला। एक ऐसा दृश्य भी कैमरे में कैद हुआ जब हुड़दंग मचा रहे सैकड़ों युवा सड़क पर थे पुलिस का एक अधिकारी वहां अपनी कार से गुजर रहा था। उसने उतरने की कोशिश की मगर भीड़ को देखते हुए गाड़ी आगे बढ़ गई और पुलिस अफसर ने युवाओं को नहीं रोका। इससे भीड़ का हौसला और बढ़ गया।
वो 90 मिनट
बलौदा बाजार के सभा स्थल से जब बेकाबू भीड़ शहर की सड़कों की ओर बढ़ने लगी तो पुलिस से स्थिति संभाली नहीं गई। बैरिकेड तोड़ने के बाद फायर फाइटिंग की गाड़ियों पर चढ़कर युवाओं ने तोड़फोड़ की । सुरक्षाकर्मी खुद को बचाकर जैसे तैसे भागे।
