इंतजार खत्म 17 जून को ग्वालियर में तूफानी स्पीड से दस्तक देगा मानसून

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है। लगातार दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 10 जून को गर्मी का अलर्ट जारी किया है। 12 जून के बाद से मानसून की हलचल शुरू हो जाएंगी। 17 और 18 जून को बंगाल की खाड़ी की ब्रांच एक्टिव होगी। इसके बाद मानसून मध्य प्रदेश में पहुंच सकता है। इससे पहले, मानसून के प्रदेश में आने की उम्मीद कम ही है। ग्वालियर में राजस्थान से आ रही गर्म हवा से अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस कारण गर्मी के तेवर तल्ख रहे। हल्के बादल भी छाए और आंधी जैसा मौसम रहा। विभाग ने आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी भी चलेगी।
यहां होगी बारिश
जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दो दिन में कमजोर पड़ जाएगा, जिससे नमी आना बंद हो जाएगी। इससे आसमान साफ होगा। पश्चिमी हवा का चलना शुरू होगा। मानसून की पूर्वी शाखा आगे नहीं बढ़ रही है। पश्चिम-दक्षिण शाखा आगे बढ़ रही है। आधे महाराष्ट्र में मानसून की बारिश हो चुकी है। पूर्वी शाखा के आगे बढ़ने पर ग्वालियर चंबल संभाग में हवा का रुख बदलेगा। पूर्वी हवा चलने पर मानसून की हलचल शुरू होगी। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़ ,नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सहित कई जिलों में बारिश होगी, इसके अलावा तेज हवाएं भी चलने की गुंजाईश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *