गुना के बदमाशों की यूपी पुलिस से एनकांउटर, 2 घायल, 3 सरेंडर
गुना. एमपी के गुना के बदमाशों की उत्तरप्रदेश पुलिस से एनकाउंटर हो गया। मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल हो जबकि 3 ने आत्मसमर्पण कर दिया। पांचों बदमाश गुना जिले के निवासी बताये गये हैं। इन सभी पर डकैती, आर्म्स एक्ट, गैर इरादतन हत्या का प्रयास समेत चोरी, मारपीट के मामले दर्ज है। गुना और यूपी के जालौन जिले में इन पर मामले दर्ज है।
यूपी के जालौन जिले की पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा शुरू हो गया है। गुरूवार को एसओजी, उरई और रेंढर थाने की पुलिस से अलग-अलग 2 मुठभेड हुई है। इसमें 3 अंर्त राज्यीय शातिर बदमाश घायल हुए हैं। जबकि 6 बदमाशों ने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण नगदी और अवैध तमंचे बरामद किये हैं। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने जेल भेज दिया है। एक मुठभेड़ गुना के बदमाशों के हुई है।

अनिल कंजर के खिलाफ 13 मुकदमे
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनिल कंजर के खिलाफ लग-अलग थाना क्षेत्र में जिसमें मध्य प्रदेश और जालौन में 13 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि रामकृष्ण के खिलाफ 7, शौकत कंजर के खिलाफ 8, बृजेश कंजर के खिलाफ 6 और रामकृष्ण भार्गव के खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं। इस सफलता पर डीआईजी की तरफ से एसओजी टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है।
क्या है घटनाक्रम
कुछ बदमाश चोरी की फिराक में घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर उरई पुलिस द्वारा आईटीआई के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक आर्टिगा कर पुलिस को आती हुई दिखी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी,फायरिंग का पुलिस ने भी जवाब दिया। पुलिस की फायरिंग में दो बदमाश अनिल और रामकृष्ण घायल हो गए, जबकि तीन अन्य ने सरेंडर कर दिया। उरई पुलिस ने इन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। एक बदमाश के पैर में लगी गोलीउरई कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय बदमाश अनिल कंजर पुत्र रामविलास निवासी महुआ वाला डरा थाना कुंभराज जनपद गुना मध्य प्रदेश और रामकृष्ण पुत्र बलकार निवासी फूटा तालाब भमावद थाना कुंभराज जनपद गुना गोली लगने से घायल हो गए। जबकि शौकत कंजर, बृजेश बिजोरी निवासी महुआ वाला डेरा, थाना कुंभराज जनपद गुना और रामकृष्ण भार्गव निवासी बिरयानी थाना कुंभराज जनपद गुना मध्य प्रदेश ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन्होंने उरई कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुर लहरिया पूर्व बड़ा गांव परिहार पुरा तथा माधौगढ़ क्षेत्र के नुनायचा में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। उनके पास से 4 तमंचा, 3 जिंदा कारतूस, एक कार बरामद हुई है। साथ ही 1,19500 रुपए नगद, दो सोने की अंगूठी, 12 जोड़ी पायल, 28 जोड़ी बिछिया, 4 सिक्के एक प्लेट एक कटोरी चांदी की, एक गिलास एक कमर पेटी, सरस्वती व गणेश की एक-एक मूर्ति चांदी की मिली है।
इन्हीं बदमाशों ने गुना में की गयी घटना
10 मई 2019 में पुलिस टीम पर किया था पथराव
यह घटना कुंभराज थाना इलाके की है। 10 मई 2019 को कुंभराज थाने में पदस्थ एएसआई अजीत कुजूर आरक्षक सुखबीर यादव, जगदीश रावत, मुकेश शाह के साथ स्थाई वारंटियों की तलाश में कंजरों के डेरा पर गये थे। पुलिस टीम महुआ का डेरा एवं चिंता के डेरा में पहुंची, यहां स्थाई वारंटी रूपसिंह कंजर, तख्त सिंह कंजर, आनंद कंजर की तलाश उनके घर पर की। तभी भागीरथ पुत्र बृजमोहन उर्फ छुडकिया पुत्र काशीराम कंजर, ज्ञानचंद पुत्र हुमा कंजर, अनिल पुत्र रामविलास कंजर, दुवे पुत्र ज्ञानचंद्र कंजर, रूपसिंह पुत्र रामविलास कंजर और अन्य 3 लाठी फर्सी लेकर एक राय होकर आय। वह पुलिस से बोले कि रोज हमारे डेरा पर पकड़ने चले आते हैं और पुलिस बल पर पथराव कर दिया। इन्होंने वारंटियों को पकड़ने नहीं दिया। पुलिस टीम को खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा था। कुंभराज थाने में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी।
8 जनवरी 2020 में किसान से 50000 रूपये की लूट
यह घटना धरनावदा थाने में दर्ज हुआ था। मूडरा गांव के रहने वाले किसान भगवान दास मीना ने पुलिस को बताया कि 7 जनवरी की सुबह 9-10 बजे वह अपने ट्रेक्टर में सोयाबीन फसल को लेकर बेचने के लिये गुना नानाखेडी मंडी गया था। वहां उसे शक्ल से परिचित एक व्यक्ति मिला, जो बोला कि मैं झागर का हूं साधन नहीं हैं। जब आप जाओं तो मैं भी चलूंगा। फिर वह मंडी में घूमता रहा। किसान सोयाबीन को बेचकर फ्री हुए तो वह उनके साथ ट्रेक्टर से पुरानी गल्ला मंडी गयां भगवानदास उसे ट्रेक्टरपर छोड़कर भुगतान लेने व्यापारी के यहां चले गये, फिर दोनों वापिस नानाखेड़ी मंडी ट्रेक्टर में रेत भरने आये। भसूआ लेकर दोनों निकले। वह टोल तिराहे होते बेरखेडी पहुंचे, वहां उसने चाय पिलाई, फिर मूडरा हनुमान तिराहे पर रात करीब 8 बजे पहुंचे तो भगवानदास ने उस व्यक्ति से कहा कि मैं अपने गांव जाऊंगा, आप उतर जाओ। तभी उस व्यक्ति ने चाकू निकालकर उनकी गर्दन पर रख दिया और मुंह दबाकर मेरी जेब से 50000 रूपये, गल्ला बेचने की पर्ची व आधार कार्ड निकाल लिया। उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उनकी गर्दन पर चोट आयी। वह व्यक्ति पैसे व कागज लेकर भाग गया।
