नवीन जिला न्यायालय भवन में ई-सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ

ग्वालियर – नवीन जिला न्यायालय परिसर में रविवार को ई-सेवा केन्द्र का शुभारंभ हुआ। प्रशासनिक न्यायाधिपति उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर न्यायामूर्ति विवेक रूसिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली और उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के न्यायमूर्ति एवं पोर्ट फोलियो जज ग्वालियर आनंद पाठक ने जिला न्यायालय परिसर में मौजूद रहकर ई-सेवा केन्द्र का भौतिक रूप से शुभारंभ किया।
इस अवसर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीसी गुप्ता, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पवन पाठक, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर एके मिश्रा, विशेष न्यायाधीश प्रमोद कुमार सिंह, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी हितेंद्र द्विवेदी, आईटी सेक्शन प्रभारी जिला न्यायाधीश रवि झारोला सहित समस्त जिला न्यायाधीश, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष सरनाम सिंह, सचिव महेश गोयल व बरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण, सिस्टम आफीसर पीयूष देशपांडे सहित समस्त सर्वर कर्मचारी, न्यायालय के कर्मचारी पुलिस एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारी सहित विभिन्न गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *