MP की राजधानी में नर्सिंग घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, वॉटर कैनन का उपयोग लाठीचार्ज में कार्यकर्त्ता घायल

भोपाल. मध्यप्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने भोपाल के न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन किया। युवा कार्यकर्त्ता मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव करने आ रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटरकैनन का उपयोग किया। कुछ कार्यकर्त्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है।
युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र दर्शनसिंह यादव ने कहा नर्सिंग घोटाले में सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं की मिलीभगत है। अभी तक सरकार इस घोटाले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल नहीं भेजती है तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। सरकार हमें गिरफ्तार कर हमारी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। युवा कांग्रेस सरकार को आरोपियों का नहीं बचाने देगी मंत्री विश्वास सारंग को तुरंत इस्तीफा देकर जांच का सामना करना चाहिये।
प्रदर्शन में घायल कांग्रेसी कार्यकर्त्ता
युवा कांग्रेस मीडिया के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया है कि नर्सिंग घोटाले में तत्कालीन चिकित्सा विश्वास सारंग और अधिकारी एवं बीजेपी के बड़े नाम शामिल है। सरकार लीपापोती कर दोषियों को बचाने का काम कर रही है। मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष आकाश चौहान ने कहा कि युवा कांग्रेस मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्वक प्रदंर्शन कर रही थी। पुलिस ने हमला किया और कई कार्यकर्त्ता घायल हो गये हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मितेन्द्र सिंह मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी महासचिव वीरेन्द्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव, आकाश चौहान, राहुल मंडलोई रवि परमार सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता पदाधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *