नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, 9 जून को होगा भव्य शपथ समारोह
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जीत के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दवा पेश किया है। उन्होंने राष्ट्रपति को एनडीए समर्थित सभी सांसदों की लिस्ट दी है।
पीएम मोदी 3 बार लगातार चुने गए संसदीय दल के नेता
संसद के सेंट्रल हॉल में सभी एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से संसदीय दल का नेता चुना गया। पीएम मोदी को 2014, 2019 और अब 2024 में तीसरी बार लगातार संसदीय दल का नेता चुना गया है।
भारत तेजी से बढती अर्थव्यवस्था
म्नोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 साल के इस कार्यकाल में भारत दुनिया के लिए विश्वबंधु बनकर उभरा है। इसका सबसे ज्यादा फायदा अब मिलना शुरू हो रहा है। मुझे यकीन है कि अगले 5 साल बहुत काम आने वाले है। दुनिया अनेक संकटों, अनेक तनावों, आपदाओं से गुजर रही है। हम भारतीय भाग्यशाली हैं कि इतने बडे संकटों के बावजूद भी हम आज दुनिया की सबसे तेजी से बढती अर्थव्यवस्था के रूप में जाने जाते है। भारत की विकास के लिए दुनिया में प्रशंसा हो रही है।
