प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया नरेन्द्र मोदी ने, नम्बर गेम चलता रहता है
नई दिल्ली. नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप चुके हैं। इस्तीफे से पहले आखिरी मंत्री परिषद की बैठक में चुनावी नतीजों पर उन्होंने कहा है कि हार-जीत राजनीति का हिस्सा है। नम्बर गेम चलता रहता है। उन्होंने कहा है कि मंत्री परिषद के सहयोगियों संग बैठक में यह भी कहा है कि हमने 10 साल अच्छा काम किया और आगे भी करेंगे।
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सत्ता संगठन हर जगह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं और आगे भी उतरेंगे। उन्होंने कहा है कि आप सभी ने अच्दे से काम किया। बहुत मेहनत की। नरेन्द्र मोदी ने मुस्कराते हुए सभी का मनोबज बढाया और सब को धन्यवाद दिया। मंत्रियों के साथ बैठक के बाद मोदी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे थे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा।
