नकुलनाथ से नाराज नेताओं को भाजपा में ले लाये, 44 साल पुरानी छिंदवाडा भाजपा ने जीती

छिंदवाड़ा. दोपहर के लगभग 12 बजे होंगे। छिंदवाड़ा के मतगणना स्थल में जब यह अनाउंसमेंट हुआ कि भाजपा के बंटी साहू 50 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। नकुलनाथ वहां से शिकारपुर स्थित अपने बंगले के लिये रवाना हो गये। कांग्रेस के गढ़ में छिंदवाड़ा में यह तस्वीर पहली बार देखने को मिली। लेकिन यह सब कुछ इतना सामन्य नहीं हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में जब भाजपा अप्रत्याशित रूप् में 163 सीटें जीती थी। तब भी इस छिंदवाड़ा की 7 सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराया था। लेकिन भाजपा इस हारी हुई बाजी को जीतने के लिये फूलप्रुफ प्लान बनाकर लोकसभा के मैदान में उतरी थी।
कैसे जीता छिंदवाड़ा
1. कमलनाथ पर अटैक नहीं, बेटे नकुल को टारगेट किया। बीजेपी जानती थी कि छिंदवाड़ा के लोगों का कमलनाथ से पुराना नाता है, वे उन पर सीधा हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।
2. नकुल सांसद तो चुने गए, लेकिन उनके व्यवहार से कांग्रेस नेता खुश नहीं थे। दीपक सक्सेना के बेटे अजय ने कहा कि 40 साल में कभी पिता का ऐसा अपमान नहीं हुआ। बीजेपी ने इस बात को भांपकर कांग्रेसियों को बीजेपी में शामिल किया।
3. कांग्रेस के नेता नकुल को आगे बढ़ाने से भी नाराज थे, लेकिन वे कमलनाथ के सामने बोलते नहीं थे। भाजपा ने इसे भांप लिया था। बीजेपी ने ऐसे असंतुष्ट कांग्रेसियों को साधकर अपने खेमे में कर लिया।
4. छिंदवाड़ा नगर निगम के पार्षदों को बीजेपी भरोसा दिलाने में कामयाब रही कि सत्ता के साथ रहोगे तो छिंदवाड़ा का विकास हो सकेगा। पार्षद बीजेपी में आ गए। मेयर विक्रम अहाके ने भी बीजेपी जॉइन कर ली। हालांकि, वोटिंग डे पर वे फिर कांग्रेस के साथ आ गए थे, लेकिन तब तक शहरी वोटर का सेंटिमेंट भाजपा के पक्ष में हो चुका था।
5. पिता-पुत्र के बीजेपी में जाने की अटकलों का फायदा भी बीजेपी को ही हुआ। वजह ये रही कि 3 दिन तक ये अटकलें लगीं, लेकिन नाथ ने इसका खंडन नहीं किया। कई कांग्रेसी तो नाथ के कांग्रेस छोड़ने के भ्रम में ही बीजेपी में आ गए।
कैलाश ने रूठे नेताओं को मनाया
भाजपा के रूठे नेताओं को कैलाश विजयवर्गीय ने अहम भूमिका निभाई है। तमाम सीटों कमान संभालने के साथ छिंदवाड़ा में सबसे अधिक समय बिताया है। उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं छिंदवाडा को गोद लूंगा। देश का नम्बर वन जिला बनाऊंगा। ऐसे में 12 नाम थे जिनसे भाजपा को भीतरघात या नुकनसान का खतरा था। कैलाश ने इन सभी को एक धारा में लाकर खड़ा किया। सभी ने भाजपा के लिये काम और 1 लाख 25 हजार 883 मतों के अंतर से बंटी साहू की जीत संभव हो पायी।
बीजेपी ने आसान की जीत की राह
1. चौधरी चंद्रभान, साल 2013 में छिंदवाड़ा से विधायक बने। 1991, 1996 और 2014 में कमलनाथ के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं।
2. चौरई से रमेश दुबे, साल 1990 और 2003 में भाजपा की टिकट पर विधायक बन चुके हैं। इस बार टिकट नहीं मिला तो उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
3. जुन्नारदेव से आशीष ठाकुर, 2018 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। पिछले चुनाव में टिकट नहीं मिला इसलिए नाराज बताए जा रहे थे।
4. जुन्नारदेव से नत्थन शाह, पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी थे। इस बार टिकट कटा। इनकी नाराजगी का बीजेपी ने कांग्रेस को फायदा नहीं होने दिया।
5. परासिया से ताराचंद्र बावरिया, 2003 और 2008 में विधायक रह चुके हैं। पिछले चुनाव में टिकट कटा।
6. सौसर से नानाभाऊ मेहोड़, साल 2008 और 2013 में विधायक रहे। राज्य मंत्री रह चुके हैं। वरिष्ठ होने के चलते सांसदी के टिकट की उम्मीद में थे।
7. सौंसर से पूर्व विधायक अजय चौरे सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। सौसर जिला ना बनने से भाजपा से नाराज बताए जा रहे थे।
8. सौसर से संतोष जैन नगर निगम अध्यक्ष रह चुके हैं। पार्टी में हाशिए पर थे।
9. पांढुर्णा से मारोतराव खवसे 2003 में विधायक रह चुके हैं। 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा के लिए प्रचार नहीं किया।
10. पांढुर्णा से प्रवीण पालीवाल। साल 2020 में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। उसके बाद से ही उपेक्षित महसूस कर रहे थे। नपा अध्यक्ष रहते हुए भाजपा में शामिल हुए थे।
11.अमरवाड़ा से उत्तम ठाकुर 2013 में विधायकी का चुनाव लड़े और हारे। पूर्व मंत्री प्रेम नारायण ठाकुर के बेटे हैं।
12. अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी भाजपा ने अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक रहे कमलेश शाह को पार्टी में शामिल कर लिया। इससे पहले विधानसभा चुनाव में मोनिका बट्टी भाजपा से चुनाव लड़ी थीं और कमलेश शाह से चुनाव हारी थीं। कमलेश के भाजपा में शामिल होने से मोनिका बट्टी अपने भविष्य को लेकर चिंतित थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *