BJP की आंधी और UP में करारी हार कारण बनी यह बातें

ग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी की तूफानी रफ्तार को रोकने में यह 10 बातें बाधक बनी है। हालांकि पार्टी में 400 पार और गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी सहित 10 जैसे मुद्दों ने भाजपा बहुमत तक नहीं पहुचने में बाधक बने। उत्तर प्रदेश में आये परिणाम ने देश में भाजपा का समीकरण बिगाड दिया। बीजेपी अपने बलबूते सरकार नहीं बना पायेगी। उसे सहयोगी पार्टियों का साथ लेना ही पड़ेगा। आखिलर ऐसा क्या हुआ कि 2 वर्षो पहले विधानसभा में बम्पर बहुमत लाने वाली भाजपा का यह हाल हो गया। सपा-कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार की वजह क्या है?
पहला- दिल्ली में सांसद बृजभूषण सिंह के दुष्कर्म के खिलाफ महिला पहलवानों लम्बा संघर्ष जैसे मामले पर केन्द्र सरकार ध्यान नहीं देना। इससे अयोध्या के आसपास की सीटें भी भाजपा हार गयी।
दूसरा- केन्द्र सरकार के गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने 4 किसानों को कुचलकर मार दिया था बेटे को पिता संरक्षण था इस पर केन्द्र सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसको लेकर उत्तरप्रदेश में काफी नाराजगी थी।
तीसरा- सीनियर सिटीजन का रेलवे में 40 प्रतिशत रेल किराये में छूट दे रखी उसे केन्द्र सरकार ने बंद करके सीनियर सिटीजन की नाराजगी ले ली थी। जबकि पीएम नरेन्द्र मोदी एयरफोर्स वन में अकेले ही पूरे देश में सफर करते हैं। सांसद और विधायकों फ्री टिकट दिये जाते हैं।
चौथा- अग्निवीर योजना से युवाओं में थी नाराजगी, वहीं दूसरी कांग्रेस ने इसका लाभ लेकर युवाओं को भड़काया।
पांचवा- देश भर कर्मचारियों के बनने वाले वेतन आयोग को रोक देना। जिससे कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को नाराज कर दिया। जबकि सांसद और विधायकों के भत्ते और वेतन बढ़ाने वाले प्रस्ताव को विधायक और सांसद मेज थप-थपाकर प्रस्ताव पास कर देते हैं।
छठवां- कर्मचारियों की पूरे देश में ओल्ड पेंशन बंद करके न्यू पेंशन योजना लागू कर दी गयी। जबकि विधायकों -सांसदों को 4-4 पेंशन अलग-अलग दी जा रहीं है। इससे कर्मचारियों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों में नाराजगी थी।
सांतवा- टोल टैक्स बेरियर में पर पत्रकारों को मिलने वाली सुविधा को छींन लिया। इससे जमीन मीडिया के पत्रकार नाराज थे।
आंठवा- भ्रष्टाचार पर रोकने ज्यादा कदम केन्द्र सरकार ठीक है लेकिन दूसरी भाजपा के मंत्रियों और विधायकों पर कार्यवाही नहीं करना। इससे भी लोगों नाराजगी थी। भाजपा के विधायक और सांसदों के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया तो केन्द्र सरकार ने आंखें बंद कर ली।
नवां- एम वाय फैक्टर की नाराजगी, यूपी में सपा के आने से गुडागदी बढ़ेगी।
दसवां- अब की 400 पार वाले दावे में जनता से गुहार कम और अहम ज्यादा था। इससे जनता में नारजगी बढ़ी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *