गुरूवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है NDA, राष्ट्रपति भवन में तैयारी शुरू, पीएम ने नीतीश और नायडू को किया फोन

नई दिल्ली. 18वीं लोकसभा चुनाव आने के बाद लगभग साफ हो गया है। 542 सीटों में से एनडीए को 292 औरे इंडिया को 233 सीटें मिली है। हालांकि भाजपा 272 के बहुमत आंकड़े नही छू पाई। लेकिन एनडीएन को बहुमत मिल गया है। 2014 में भाजपा को 278 और 2019 में 303 सीटें मिली थी। इस दौरान अब सरकार बनाने की तैयारियां शुरू हो गयी है। एनडीए बुधवार को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। उसने अपने घटकदलों की बुधवार को बैठक बुलाई है। पीएम ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी नेता चन्द्रबाबू नायडू को फोन कर बैठक के लिये बुलाया है। उधर राष्ट्रपति भवन में शपथ की तैयारियां शुरू हो गयी है। आम लोगों के लिये 9 जून तक इसे बंद कर दिया गया है।
उधर इंडिया गठबंधन की भी दिल्ली में बैठक बुलाई गयी है। राहुल गांधी ने पत्रकार वार्ता में बताया है कि इसमें अगली रणनीति पर चर्चा की जायेगी। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार भाजपा को 240 कांग्रेस को 99, सपा को 37, टीएमसी को 29 डीएमके को 22, टीडीपी को 1़6, जेडीयू को 12, शिवसेना यूटीबी को 9, एनसीपी शरद पवार को 7, राजद को 4 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 7 सीटें मिली है। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कुल 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग हुई है। 1़952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव आयोग का सबसे लम्बा समय रहा। 1952 में यह 4 माह चला था। इन 2 मौकों के अलावा चुनाव की प्रोसेस अमूमन 30 से 40 दिन में पूरी हो जाती थी।
देश भर में जीते उम्मीदवारों की लिस्ट
तेलंगाना की मेडक सीट से BJP के माधवनेनी रघुनंदन राव जीत गए हैं।
उत्तर प्रदेश की ओनला सीट से सपा के नीरज मौर्य जीते हैं। चंदौली सीट से सपा के ही बीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है।
केरल में अलथुर सीट से CPI-M पार्टी से के राधाकृष्ण जीत गए हें।
पंजाब के होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के डॉ. राजकुमार छब्बेबाल जीत गए हैं।
महाराष्ट्र में रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट से BJP के नारायण राणे जीते हैं।
उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर से BJP के डॉ. महेश शर्मा जीते हैं।
गोंडा सीट से BJP के कीर्तिवर्धन सिंह ने जीत दर्ज की है।
डोमरियागंज सीट से BJP के जगदंबिका पाल ने जीत हासिल की है।
बिहार के पश्चिम चंपारण से BJP के डॉ. संजय जायसवाल ने जीत हासिल की है।
गुजरात की अमरेली सीट से BJP के भरतभाई सुतारिया और आणंद सीट से BJP के मितेश पटेल जीत गए हैं।
दाहोद सीट से BJP के जसवंत सिंह भाभोर जीते हैं।
हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा सीट भी BJP ने जीत ली है। यहां से डॉ. राजीव भाद्वाज ने जीत दर्ज की है।
मध्यप्रदेश में रीवा सीट से BJP के जर्नादन मिश्रा जीत गए हैं।
राजस्थान की जोधपुर सीट से BJP के गजेंद्र सिंह शेखावत जीत गए हैं।
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर सीट से BJP के रविकिशन और देवरिया सीट से BJP के शशांक मणि जीत गए हैं।
मोदी वाराणसी से जीते, उत्तर मध्य मुंबई सीट से मशहूर वकील उज्ज्वल निगम हारे
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, अब तक भाजपा के 21, कांग्रेस के 4, जनता दल के 2, शिवा सेना (उद्धव ठाकरे) के 1, आम आदमी पार्टी के 1 उम्मीदवार जीत चुके हैं।
पीएम मोदी वाराणसी सीट से डेढ़ लाख से ज्यादा वोट से जीत गए हैं।
उत्तर मध्य मुंबई सीट से मुबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने मशहूर वकील उज्ज्वल निगम को हरा दिया है।
गुजरात के महेसाणा सीट से हरिभाई पटेल को 686406 वोट मिले और 328046 वोट से जीते।
अहमदाबाद पूर्व सीट से हसमुखभाई पटेल (एच.एस.पटेल) को 770459 वोट मिले और 461755 वोट से जीते।
अहमदाबाद पश्चिम सीट से दिनेशभाई मकवाना (वकील) को 611704 वोट मिले और 286437 वोट से जीते.
जूनागढ़ से चुडासमा राजेशभाई नाराणभाई 584049 को वोट मिले और 135494 वोट से जीते.
विदिशा सीट से भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 लाख से ज्यादा वोट से जीते।
इंदौर सीट से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी जीते।
जालंधर सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जीते।
कर्नाटक की मान्डया सीट से जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने जीत दर्ज की।
महाराष्ट्र में रायगढ़ सीट से NCP के सुनील तटकरे जीत गए हैं।
राजस्थान में भीलवाड़ा सीट से BJP के दामोदर अग्रवाल जीत गए हैं।
राजस्थान में करौली धौलपुर सीट से कांग्रेस के भजन लाल जाटव जीत गए हैं।
यूपी की सीतापुर सीट से कांग्रेस के राकेश राठौर जीत गए हैं।
कर्नाटक में उत्तर कन्नड़ सीट से विश्वेश्वर हेगड़े, उडुपी चिकमंगलूर सीट से कोटा श्रीनिवास चुनाव जीत गए हैं। दोनों BJP के कैंडिडेट हैं।
कर्नाटक में मैसूर सीट से BJP के यदुवीर कृष्णदत्ता वाडियार और चिकबल्लापुर से BJP के डॉ. के सुधाकर चुनाव जीत गए हैं।
गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह चुनाव जीत गए हैं। जीत का अंतर 7.44 लाख है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *