ग्वालियर से भारत सिंह, मुरैना से शिवमंगल सिंह, टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार व खजुराहो से वीडी शर्मा जीते

ग्वालियर. भाजपा ने ग्वालियर चंबल सहित बुंदेल खंड में क्लीन स्वीप किया है। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के भारत सिंह कुशवाह ने कांग्रेस के प्रवीण पाठक को, मुरैना लोकसभा क्षेत्र से शिवमंगल सिंह तोमर ने कांग्रेस के सत्यपाल सिंह सिकरवार को, टीकमगढ़ में डा. वीरेंद्र कुमार ने कांग्रेस के पंकज को हाराया। साथ ही खजुराहो में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही गुना शिवपुरी सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीत दर्ज की है। इसमें खासबात यह रही है कि टीकमगढ़ में डा. वीरेंद्र कुमार व गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 4 लाख से ऊपर की जीत दर्ज की है।

naidunia_image
जीत के बाद भारत सिंह पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह से आशीर्वाद लेने
ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के भारत सिंह ने कांग्रेस के प्रवीण पाठक को करीब 50 हजार मतों से हरा दिया। जीत के बाद वे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से आशीर्वाद लेने के लिए उनके बंगले पर पहुंचे।

naidunia_image
शिवमंगल बोले मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने जनता ने दिए वोट
मुरैना। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि जनता का मन था, कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, इसलिए जनता ने वोट दिए। भाजपा के कार्यकर्ता और पुराने नेताअों ने भी खूब मेहनत की। रोजगार से लेकर हर क्षेत्र में काम करना हमारी प्राथमिकता है।
मुरैना से भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर जीते
मुरैना-श्योपुर लोकसभा क्षेत्र से शिवमंगल सिंह तोमर जीत गए हैं। उन्हाेंने कांग्रेस के सत्यपाल सिंह सिकरवार उर्फ नीटू को हराया है। शिवमंगल सिंह ने सत्यपाल सिंह को करीब 46 हजार मतों से हराया।

naidunia_image
जीतने के बाद डा. वीरेंद्र कुमार पहुंचे मतगणना केंद्र, दिखाया विक्ट्री साइन
टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के डा. वीरेंद्र कुमार चार लाख से अधिक मतों से जीते है। चुनाव जीतने के बाद वीरेंद्र कुमार मतगणना केंद्र पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ विक्ट्री साइन दिखाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *