नौतपा के बाद महाराज बाड़े पर छाया रहा सन्नाटा, अभी फिलहाल गर्मी से राहत नहीं, रात का पारा 30 डिग्री

ग्वालियर. मौसम विभाग के अनुसार अब बादल छायेंगे और हवा भी 40 से 45 डिग्री प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। नौतपा में खूब तपाने के बाद भी बिदाई के दिन थोडी राहत महसूस की गयी। रविवार का दिन नौतपा के अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। दिन का पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 43.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। यदि पिछले वर्ष में नौतपा की बिदाई के अंति दिन को देखा जाये तो दिन के समय काफी राहत रही। उस दिन अधिकतम पारा 37.4 डिग्री पर जा पहुंचा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक-दो दिन तापमान 43-44 डिग्री के आसपास और बादल छा सकते है। इस बीच शहर का हृदय पर भी महाराज बाड़े को सन्नाटा देखने को मिला।
नौतपे में रात का बढ़ गया था, अब पारा नीचे आएगा
नौतपा में रातें भी गर्म हो रही थीं। 29 मई को को रात पारा 31.2 डिग्री पर पहुंचा था। 31 मई की रात सबसे ज्यादा गर्म रिकार्ड की गई। तब न्यूनतम तापमान 33.5 डिग्री पर जा पहुंचा था। रविवार को न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री आ गया। अब रात का पारा धीरे-धीरे कम होगा।
बादल छाने से गिरेगा पारा
अभी मौसम में खास बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। अगले एक-दो दिन अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री रह सकता है। कारण ग्वालियर अचंल में बादल छाना है।
डॉ.वेदप्रकाश, उपनिदेशक, मौसम केंद्र, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *