कैथौदा घाट से 7 पनडुब्बी और एक एलएनटी मशीन जब्त

डबरा. प्रदेश की नजर इन दिनों अवैध उत्खनन पर है इसके लिये राज्य सरकार अभियान चला रही है। डबरा में अवैध उत्खनन के खिलाफ डबरा एसडीएम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से पिछोर के कैथोदा घाट पर दविश देकर बडी कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने मौके से 7 पनडुब्बी और एक एलएनटी मशीन को जब्त किया है।SDM दिव्यांशु चौधरी ने शनिवार सुबह तहसीलदार विनीत गोयल, अनिल नरवरिया, सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल और एसडीआरएफ टीम को साथ लेकर पिछोर थाना क्षेत्र के कैथोदा और सिली रेत खदान पर छापा मारा। जहां उन्हें सात पनडुब्बी और एक एलएनटी मशीन चलती मिली, जिसे मौके से जब्त किया गया।
एसडीएम दिव्यांशु चौधरी और टीआई यशवंत गोयल, एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर मोजूद है। रेत कंपनी अवैध खनन करा रही थीं शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया है।

नदी के बीच बना रेत का पुल तोड़ा

शनिवार सुबह की गई कार्रवाई में एक साथ सात पनडुब्बी और एलएनटी मशीन जब्त की गई, वहीं घाट पर मिली एलएनटी की सहायता से पनडुब्बियों को तोड़ा गया और नदी की धार को दो भागों में बांट कर बनाए गए रेत के पुल को भी एलएनटी मशीन की सहायता से तोड़ा गया।कार्रवाई को लेकर एसडीएम दिव्यांशु चौधरी ने बताया कि अनुविभाग में रेत का उत्खनन होने की जानकारी मिली थी। टीम बनाकर आज सुबह रेत खदान पर कार्रवाई कर पनडुब्बी और एलएनटी मशीन जब्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *