5 हजार का इनामी-ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फैलाई थी दहशत, वहीं पुलिस ने निकाला जुलूस, वहीं सिर झुकाकर चला

ग्वालियर. गोला का मंदिर मेें पुलिस ने 5 हजार रूपये के इनामी को पकड़कर उसको पैदल-पैदल स्पॉट पर ले गये हैं। एक माह पहले बदमाश ने जहां ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दहशत फैलाई थी। वहां अब वह सिर झुकाकर चल रहा था। पुलिस ने जुलूस की तरह ही उसे ले गये थे। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह जुलूस नहीं है बल्कि हम तो उससे पूरा स्पॉट्र समझने के लिये ले गये थे। इस गोलीकांड में पुलिस पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी कुछ आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
क्या है घटनाक्रम
शहर के गोला का मंदिर स्थित पिंटाे पार्क इलाके में तीन मई को एक सौरभ सिंह के मकान को निशाना बनाकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिससे इलाके में दहशत फैलाई थी। खुद पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह को स्पॉट पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लेन पड़ा था। इस गोलीकांड में पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि छटवां बदमाश को पुलिस ने शनिवार का गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच व गोला का मंदिर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पांच हजार रुपए का इनामी लालू यादव पुत्र साहब सिंह यादव निवासी आनंद नगर बहोड़ापुर को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था।
भागने की फिराक में था बदमाश
पुलिस उसकी तलाश में लगी थी, तभी यह पता चला कि आरोपी भागने की फिरार में कार से निकला है। इसका पता चलते ही थाना प्रभारी गोला का मंदिर राजकुमार शर्मा, टीआई क्राइम ब्रांच को आरोपी को पकड़ने के लिये लगाया तो पता चला कि आरोपी मुरैना की ओर भागा है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसका पीछा किया और सरायछोला पर उसे पकड़ लिया।
निकाला जुलूस पुलिस ने बताया रीक्रियेशन
पकड़े गये बदमाश को पुलिस पैदल-पैदल स्पॉट पिन्टोपार्क इलाके में लेकर पहुंची। यहां बदमाश अपने किये पर पछतावा कर रहा था और माफी भी मांग रहा था। सीन पूरा उसका जुलूस निकालने जैसा था। लेकिन जब पुलिस से बात की गयी तो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसे जुलूस नहीं कहो यह हम स्पॉर्ट पर उसको सीन रीक्रिएशनके लिये लाये थे। इसका मतलब कहां से लड़के आये और गोलिया चलाकर कहां से भागे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *