भाजयुमो नेता के हत्यारे का मकान गिराया, 3 मंजिला मकान पर चला बुलडोजर
भोपाल. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता के मर्डर के आरोपी का घर शनिवार को ढहा दिया गया। 3 मंजिला बिल्डिंग अवैध तरीके से बनी हुई थी। सुबह 9 बजे प्रशासन और नगरनिगम की टीम ने पंचशीलनगर में पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यवाही। एक दिन पूर्व आरोपी की दुकान भी सील की गयी थी।
क्या है मामला
17 मई की शाम भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा की भोपाल सेंट्रल जेल के बाहर हत्या कर दी गई थी। इस केस में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जिस आरोपी तंजील उर्फ शूटर का आज मकान गिराया गया, वह फरार है। पंचशील नगर में तंजील का तीन मंजिला मकान था। इसके आगे शेड भी था। मकान निर्माण की परमिशन नहीं थी। टीटी नगर एसडीएम, एसीपी, निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी भी हंगामे से निपटने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहा। सबसे पहले मकान के आगे के शेड हटाए गए। इसके बाद तीन मंजिला पक्के मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने आसपास के इलाके को सील भी किया।
