कोरियर कंपनी के गोदाम में जबरदस्त आग, मौके पर डीएम और निगमायुक्त, रात 1 बजे तक आग नहीं था काबू

ग्वालियर. मुरार बारादरी चौराहा माल रोड पर कोरियर कंपनी के गोदाम में आग लग गयी है। शुक्रवार की रात 1 बजे तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे। आग को नगरनिगम दमकल का अमला कम करने में सफल हुआ था पर पुरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। गोदाम के पीछे रिहायशी इलाका और मकानों की दीवारें गर्म हो गयी थी। दहशत इतनी कि लोग घरों बाहर निकल आये। रात तक 8 फायरब्रिगेड से पानी फायर किया जा चुका था। गोदाम में रखा लाखों रूपये का माल जलकर राख हो गया है। घटना की खबर मिलते ही डीएम रूचिका चौहान व निगमायुक्त हर्ष सिंह पर मौके पर पहुंच गये और हालात का संभाला है।
क्या मामला ऐसे समझिये
ग्वालियर के उपनगर मुरार माल रोड पर बारादरी चौराहा के पास फ्लिपकार्ट कंपनी के अॉनलाइन आने वाले वाल को डिस्पेच करने के लिए गोदाम बना हुआ है। वैसे तो यह गोदाम के मालिक सराफा कारोबारी व मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यापारी पारस जैन के बेटे हैं। पर कोरियर कंपनी को यह किराए पर दे रखा है। शुक्रवार रात 9 से 10 बजे के बीच जब लोग वहां से गुजर रहे थे तो आग की लपटें उठते देखीं। तत्काल लोगों ने गोदाम के मालिक को सूचना दी और 100 मीटर की दूरी पर मुरार थाना पुलिस को सूचना दी। साथ दमकल दस्ते को सूचना दी। तत्काल मुरार से एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन इतनी देर में आग ने भयानक रूप धारण कर लिया था। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। एक के बाद एक फायर ब्रिगेड आती गईं और पानी फायर करती रहीं। रात 1 बजे यह हाल था कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था, लेकिन पूरी तरह आग नहीं बुझी थी।
आग घनी बस्ती के आसपास से बढ़ा तनाव
जिस गोदाम में आग लगी है उसके पीछे घनी बस्ती है। गोदाम की दीवार से दीवार लगे कई मकान है। उस इलाके को चिक संतर कहते हैं। आग रिहायशी इलाके तक भी पहुंच गयी थी। गोदाम के पीछे रहने वालों के मकान की दीवारें काफी गर्म हो गयी थी। उनके घरों मे ंभी आग लगने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। फायर ब्रिगेड ने वहां से पहुंचकर आग पर काबू पाया है।
आग की लपटें एक किमी दूर से दिख रही थी
आग कितनी भयानक थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आग एक किमी दूर से दिखाई दे रही थी। पूरे आसमान में धुआं का गुबार ही नजर आ रहा था। आसपास रहने वाले देर रात तक दहशत में रहें। आग में कितना नुकसान हुआ है। इस पर गोदाम के मालिक पारस जैन का कहना है कि अभी कुछ का नहीं जा सकता है।
आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है
स्पॉट पर पहुंची कलेक्टर रूचिका चौहान व कमिश्नर नगर निगम हर्ष सिंह ने बताया कि आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आग कैसे लगी यह पता लगाया जा रहा है। कितन नुकसान हुआ इसकी जांच भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *