एबीवी ट्रिपल आईटीएम ग्वालियर में वर्ष 2024 में 85% प्लेसमेंट

ग्वालियर: वर्ष 2024 में अटल बिहारी वाजपेयी – भारतीय सूचना प्रौध्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर ने 85% प्लेसमेंट के साथ उल्लेखनीय प्लेसमेंट उपलब्धि हासिल की है। इस सत्र के दौरान प्लेसमेंट के लिए 80+ कंपनियाँ जुड़ीं, 85% प्लेसमेंट के साथ, 50+एलपीए के साथ 19 छात्र, 30 -49एलपीए के साथ 27 छात्र, और 21+एलपीए की औसत सीटीसी।
डीन ऑफ अलुमनाइ एंड एक्सटर्नल रिलेशन्स, प्रो. अनुराग श्रीवास्तव ने 2024 पासिंग आउट बैच के सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान की यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जिसने संस्थान के नाम देश भर में रोशन किया है। उन्होने सीडीपी सेल कार्यालय, तन्वी अग्रवाल, पीआर, विशेष रूप से कैलाश केजरीवाल, वेद रतन, अनंत, आरोह एवं पूर्व छात्रों और मजबूत इंडस्ट्री रिलेशन के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होने बताया कि लक्ष्यों को प्राप्त करने में उनकी तथा टीम के मार्गदर्शन, समर्थन और विश्वास के लिए वे व्यक्तिगत रूप से संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एस.एन. सिंह के महान नेतृत्व का सौभाग्य मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *