चिलचिलाती गर्मी के बीच खुशखबरी, दिल्ली-एनसीआर में वर्षा की संभावना
नई दिल्ली. तपती गर्मी और झुलसाने वाली धूप से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अब थोडी राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग () ने मई माह के अंतिम दिन आज शुक्रवार की शाम के समय अचानक मौसम बदलने की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार और कल शनिवार दिल्ली में धूंल भरी आंधी चल सकती है। वहीं आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 38 प्रतिशत दर्ज की गयी है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर के बाद 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चल सकती है। वहीं जून माह के पहले 2 दिन दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आने वाली नमी के चलते अगले दो दिनों में तापमान में दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट आ सकती है. मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप और केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, असम और मेघालय, और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में मॉनसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं.
