सिर्फ प्रज्वल ही नहीं बल्कि कर्नाटक में 14 नेताओं के सेक्स स्कैंडल,
बेंगलुरू. एक दिन बाद लोकसभा चुनाव के लिये मतदान होना है। तभी एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना से जुडे अश्लील वीडियो वायरल कर दिये। प्रज्जवल के यह वीडियो चर्चा मे ंतो एक साल पहले से थी। लेकिन इन्हें वायरल चुनाव के चंद दिनों से पहले किया गया। प्रज्वल को इसका कितना नुकसान होगा। यह नतीजों के बाद से ही पता चलेगा।
हालांकि जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में तमाम नेताओं के ऐसे फोटो और वीडियो सामने आ सकते हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट सुनील कुमार के अनुसार राज्य के 14 नेताओं के ऐसे वीडियो बने हैं और यह सभी अलग-अलग सिविल कोर्ट्स से स्टे ऑर्डर ले चुके हैं। इसमें मौजूदा विधायकों से लेकर पूर्व मंत्री तक के नाम शामिल हैं।
योन शोषण और सेक्स स्कैंडल के आरोपी हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मेडीकल जांच के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया है। एसआईटी कोर्ट से रेवन्ना की कस्टडी की मांग कर सकती है। सूत्रों के अनुसार तो एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना का पोटेंसी टेस्ट कराने पर भी विचार कर रही हे। इससे पहले जेडीएस से निष्कासित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मेडीकल जांच के लिये बेंगलुरू के बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल ले जाया गया मेडीकल टेस्ट के बाद उसे सिटी सिविल कोर्ट में पेश किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार एसआईटी प्रज्वल रेवन्ना की 14 दिनों की कस्टडी की मांग कर सकता है। हालांकि अमूमन कोर्ट 7 से 10 दिनों की कस्टडी ही देता है।
क्या हैं पोटैंसी टेस्ट
एसआईटी ने अदालत को 2 रिपोर्ट सौंपी है। जज ने एसआईटी को केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया है। कुछ सूत्रों के अनुसार एसआईटी रेवन्ना का पोटेंसी टेस्ट कराने पर भी विचार कर रही है। पुंसत्व जांच () ऐसे आपराधिक मामलों में की जाती है। जो रेप या यौन शोषण से जुड़ा हो। यह जांच किसी अधिकृत यूरोलॉजिस्ट द्वारा की जाती है। यह देखने के लिये कि व्यक्ति का पुंसत्व बरकरार है या नहीं।
