डीडी मॉल में मॉक ड्रिल कर बताये आग बुझाने के तरीके

ग्वालियर – शहर में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए फायर ब्रिगेड द्वारा आमजन को अग्निशमन के संबंध में जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल कराई जा रही है। अधीक्षण यंत्री डॉ. अतिबल सिंह यादव ने बताया कि शहर में आगजनी की घटना से जान-माल की हानि न हो इसको ध्यान में रखते हुए आमजन को अग्निशमन की मॉक ड्रिल कर आग बुझाने के तरीके बताए जा रहे हैं।
संस्थानों में फायर सेफ्टी के कौन कौन से उपकरण चालू अवस्था में है। इसकी भी जांच की जा रही है। जिसके तहत आज डीडी मॉल में मॉक ड्रिल कर मॉल के कर्मचारियों एवं दुकानदारों को अग्नि दुर्घटना से बचाव के तरीके बताये गए। इन जगहों पर की जाएगी मॉकड्रिल
31 मई को सप्लाई डिपो ग्वालियर मिलिट्री प्रातः 9 बजे मॉकड्रिल कर आमजन को अग्निशमन से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के तरीके बताए जाएगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *