कांग्रेस का दावा झूठी साबित होगी सभी सट्टा बाजारों की भविष्यवाणी, मिलेंगी इतनी सीटें
इंदौर. मध्यप्रदेश कांग्रेस का दावा है कि मध्यप्रदेश सहित देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट को लेकर की गईं सभी सट्टा बाजारों के भविष्यवाणियां गलत साबित होंगी और देश में इंडी गठबंधन सरकार बनाएगा। इतना ही नहीं एमपी कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लोकसभा चनाव 2024 के फाइनल सर्वे का आंकड़ा भी पोस्ट किया है। बता दें कि लोकसभा चुनावों के रिजल्ट को लेकर राजस्थान का फलौदी सट्टा बाजार, बॉम्बे सट्टा बाजार और इंदौर सट्टा बाजार भविष्यवाणियां कर चुका है।
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस का दावा
लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जीत का दावा करते हुए फाइनल सर्वे का जो आंकड़ा ट्विट हैंडल पर शेयर किया है उसके मुताबिक कांग्रेस गठबंधन को देशभर में 332 सीटें मिल रही हैं तो वहीं बीजेपी को 196 सीटें व अन्य को 21 सीटें मिल रही हैं। इस
