जम्मू-कश्मीर में पुलिस-सेना के बीच मारपीट, 3 ले. कर्नल समेत 16 लोगों पर हत्या की कोशिश का केस

जम्मू कश्मीर. कुपवाडा जिले में सेना के जवानों द्वारा कथित तौर पर पिटाई के बाद चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी को देर रात सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। एक अधिकारी के नेतृत्व में सेना की एक टीम ने कथित तौर पर पुलिस स्टेशन में घुसकर उनकी पिटाई की जिसके बाद पुलिसकर्मी घायल हो गए। सेना और पुलिस के अधिकारियों ने इस मामले पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी इस मामले को लेकर अनभिज्ञता जताई है लेकिन स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात को हुई है।

कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन में लगे CCTV का फुटेज। इसमें टेरिटोरियल आर्मी के 16 जवान नजर आ रहे हैं। - Dainik Bhaskar
जवान को लिया था हिरासत में
उन्होंने बताया कि कुपवाडा पुलिस ने एक मामले की छानबीन के सिलसिले में टेरीटोरियल आर्मी के एक स्थानीय जवान के बटपोरा स्थित मकान पर छापा डाला था। पुलिस दल ने उक्त जवान को भी कथित तौर पर हिरासत में लिया। इसका संबधित सैन्य यूनिट को इसका पता चला तो उसने संबधित पुलिस थाना प्रभारी के साथ मामला उठाया और जवान को छोडने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने इससे इंकार कर दिया और उसके बाद एक सैन्याधिकारी अपने कुछ जवानों के साथ थाने में पहुंचा जहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
ये लोग हुए घायल
मारपीट में चार पुलिसकर्मी रईस अहमद खान, इम्तियाज मलिक, सलीम मुश्ताक और जहूर अहमद जख्मी हो गए। इन चारों को उपचार के लिए शेरे कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान सौरा में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि इस कदम से कथित तौर पर स्थानीय सेना इकाई नाराज हो गई और पुलिस थाने में घुस गई। श्रीनगर स्थित एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और अधिक जानकारी मिलने के बाद ही कोई टिप्पणी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *