रेत माफिया कर रहे हैं एसडीएम की रैकी, 1500 रूपये के टोकन से चल रहा रेत का अवैध कारोबार

ग्वालियर. डबरा और भितरवार अनुविभाग में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का खेल बड़े पैमाने पर जारी है। माफियाओं के हौंसले इतने बुलन्द है कि डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी की रेकी भी कर रहे हैं। ग्वालियर जिले में रेत का ठेका आरएसआई कंपनी के पास है। लेकिन निर्धारित से अधिक क्षेत्र से रेत का खनन और परिवहन किया जा रहा है।
कैसे होती रैकी
आपको बता दें कि एसडीएम दिव्यांशु चौधरी ने जब से डबरा की कमान संभाली है रेत का अवैध उत्खनन पर नायब तहसीलदार अनिल नरवरिया के साथ पिछोर क्षेत्र में निरंतर कार्यवाही जारी है। यही वजह है कि रेत माफिया अब एसडीएमकी निगरानी पर ही लग गये हैं। एसडीएम कहां जाते हैं। कार्यालय में है, ग्वालियर है या किसी मुख्य मार्ग पर है। यह बात किसी आम लोगों को पता हो या न हो पर रेत माफिया को भली भांति पता होती है।
यहां से होती एसडीएम की रैकी
डबरा एसडीएम दिव्यांशु चौधरी की रेकी इस प्रकार से की जाती है कि उनके हर मूवमेंट कीस खबर रेत माफिया को भली भांति रहती है। सबसे पहले तो कुछ लोग उनके बंगले के बाहर नजर गडाए रहते हैं िकवह बंगले पर हैं या कहीं और तो दूसरा पॉइंट तहसील का है। चांदपुर के पास मुख्य मार्ग पर माफिया बैठे रहते हैं कि कहीं घाट पर कोई गाड़ी न चली जाये। पिछोर में मुख्य बाजार में एक व्यक्ति तैनात रहता है जो यह बताता है कि गांड़ी बाबूपुर क्षेत्र में गयी है या फिर गिजौर्रा या लिधौरा घाट की ओर।
डबरा क्षेत्र में तीन ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस क्रम में गुरूवार को डबरा क्षेत्र में संयुक्त टीम द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए। जिला खनिज अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त किए गए ट्रेक्टर ट्रॉली पुलिस अभिरक्षा में रखवाए गए हैं। साथ ही ट्रेक्टर मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *