बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत रेलवे स्टेशन सहित अन्य क्षेत्रों का किया सर्वेक्षण 

ग्वालिय- बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत गुरूवार को रेलवे स्टेशन के आसपास फुटपाथ इत्यादि पर आश्रय लेने वाले परिवारों को समझाने के लिये सर्वेक्षण दल पहुँचा। सभी परिवारों से कहा गया कि वे अपने बच्चों को भिक्षावृत्ति से दूर रखें। शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ें। जिला प्रशासन इस काम में उनकी मदद करेगा।
सर्वेक्षण दल द्वारा इसके अलावा फूलबाग चौराहा व सांईं बाबा मंदिर क्षेत्र में भ्रमण कर बाल भिक्षावृत्ति के तहत सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति करते हुए नहीं मिला। इस दल में महिला बाल विकास, विशेष किशोर पुलिस व श्रम विभाग अधिकारी-कर्मचारियों सहित नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *