टीआई को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलने की कोशिश-पत्थर माफियाओं ने पुलिस बल पर किया पत्थराव, टीआई सहित पुलिस बल चोटिल

मुरैना. अवैध उत्खनन को रोकने के लिये प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुरैना पत्थर की अवैध उत्खनन को रोकने के लिये मुरैना पुलिस के टीआई रामबाबू यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। अपने ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ले जाने लगे तो पत्थर माफिया उग्र हो गये और उन्होंने पुलिस पर पत्थराव कर दिया जिसमें टीआई रामूबाबू यादव घायल हो गये। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

अस्पताल में भर्ती घायल अवस्था में टीआई रामबाबू यादव।

ट्रैक्टर-ट्रॉली के ऊपर चढ़ गए थे टीआई
सीएसपी राकेश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार दोपहर में माइनिंग दल और सिविल लाइन थाना प्रभारी रामबाबू यादव अवैध पत्थर के परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। सूचना मिली थी कि अवैध पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली विक्रम नगर तरफ जा रहे थे। तभी टीआई रामबाबू यादव दलबल के साथ वहां पहुंच गए।
टीआई को तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से जाते नजर आए तो उनका पीछा किया। दो ट्रैक्टर तो चले गए। तीसरे को रोकने की कोशिश में टीआई उस पर चढ़ गए। फिर भी ड्राइवर ने ट्रैक्टर नहीं रोका। जिसके बाद ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया और टीआई नीचे गिरने से घायल हो गए। इस हमले में टीआई की आंख में चोट आई है।

भागने की कोशिश में अवैध पत्थर का परिवहन कर रहा ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया।

मुरैना में टीआई को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की है। सीएसपी राकेश गुप्ता ने बताया- मुरैना सिविल लाइन थाना प्रभारी रामबाबू यादव और खनिज विभाग की टीम पत्थरों के अवैध खनन और परिवहन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची थी।
इस दौरान टीआई रामबाबू पत्थर से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश कर रहे थे। टीआई ट्रैक्टर पर चढ़ गए। ट्रैक्टर चालक ने इसकी परवाह किए बगैर स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान ट्रॉली एक पड़े से टकरा गई। जिससे टीआई नीचे गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। सीएसपी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक ने टीआई पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की।पुलिस ने अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया गया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ सिविल लाइन थाना में कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। मालिक फरार हो गया है।

जिला पंचायत मार्ग पर पत्थर माफिया का आतंक
दरअसल, गुरुवार सुबह कुछ अधिकारियों ने जिला पंचायत मार्ग पर अवैध पत्थर का खनन कर परिवहन करने वाले ट्रैक्टर-टॉलियों का जमावड़ा देखा था। सूचना पर पुलिस प्रशासन और खनिज विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।  जिसके बाद पुलिस की ओर से सिविल लाइन थाना प्रभारी रामबाबू यादव और खनिज विभाग की ओर से खनिज निरीक्षक सुरेंद्र पटेल, अभिषेक चक के नेतृत्व में पुलिस बल, प्रशासन ,खनिज विभाग के कर्मचारी कार्रवाई के लिए गए थे। जैसे ही यह दल जिला पंचायत मार्ग पर पहुंचा। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राॅली के चालक और मालिक वाहनों को लेकर भागने लगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *