रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडे जाने पर अनूप पारछे की सेवा समाप्ति के आदेश

ग्वालियर – नगर निगम के विनियमित कर्मचारी अनूप पारछे द्वारा 2000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडे जाने पर उनको सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए।
नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने बताया कि नगर निगम के विनियमित सफाई संरक्षक कार्यरत प्रभारी डब्ल्यूएचओ वार्ड 32 अनूप पारछे पुत्र रामदास द्वारा 2000 रूपे की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडा गया है। जिस पर मप्र शासन सा.प्र. विभाग भोपाल के आदेश क्रमांक सी 5-1 2013-1-3 भोपाल दिनांक 3 मई 17 के नियम 04-01 (ग) अनुसार उक्त कर्मचारी को सेवा से पृथक किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *