देर रात पहुंचे डीआईजी के समक्ष गुटखा का सेवन करने वाले दीवान को किया निलंबित

DIG ग्वालियर ने थाना प्रभारी को लंबित गंभीर अपराधों के शीघ्र निराकरण के दिये निर्देष
ग्वालियर। 28 मई की रात में थाना महाराजपुरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड को देखा और थाना प्रभारी को रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के निर्देष दिये साथ ही थाना परिसर में साफ सफाई रखने की विषेष हिदायत दी। गश्त के दौरान की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी ली।
थाना महाराजपुरा के औचक निरीक्षण के दौरान हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह भदौरिया, थाना महाराजपुरा को सीएम हेल्पलाइन, लंबित अपराध एवं वारंट रजिस्टर की जानकारी प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जिस पर प्रधान आरक्षक द्वारा काफी समय तक उक्त मांगी गई जानकारी प्रस्तुत नही की गई तथा प्रधान आरक्षक के द्वारा डीआईजी के सामने गुटखा का सेवन किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष गुटखा का सेवन कर पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर पुलिस लाइन ग्वालियर संबद्ध किया गया है।
लंबित अपराधों की समीक्षा के दौरान थाना प्रभारी महाराजपुरा धर्मेन्द्र सिंह यादव को लंबित गंभीर अपराध जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलात्कार आदि की शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये और थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर सतत् नियंत्रण बनाकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये कहा गया। इसके साथ ही लूट एवं चोरी के अपराधों में कमी लाये जाने हेतु प्रभावी गश्त एवं पैट्रोलिंग सुनिश्चित कर संदिग्धों की गतिविधियों पर सत्तत निगाह रखने हेतु भी थाना प्रभारी महाराजपुरा को निर्देषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *