MP में शिक्षा माफिया पर अभी तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, विदेश भागने वाले थे 21 गिरफ्तार, डीएम बोले 30 दिन में अवैध फीस वापिस करो
जबलपुर. मध्यप्रदेश में पहली बार निजी स्कूलों पर कलेक्टर दीपक सक्सैना ने एसपी आदित्यप्रताप सिंह के साथ मिलकर जो कार्यवाही की है। वह न सिर्फ एमपी बल्कि पूरे देश में मिसाल बन रही है। रविवार की रात से लेकर सोमवार की रात तक पुलिस प्रशासन ने ताबडतोड़ कार्यवाही करते हुए 11 स्कूल संचालक और प्रिंसीपल को न र्सिु जेल की हवा खिलाई बल्कि उन्हें यह भी चेतावनी दी है कि अगर 30 दिन के अन्दर अधिक वसूली गयी ।स्कूल फीस परिजनों को वापिस नहीं की तो आगे और कार्यवाही को लेकर तैयार रहें।
कलेक्टर दीपक सक्सैना ने सार्फ शब्दों में कहा है कि बड़ी हुई स्कूल फीस लेने के लिये अगर आपकी संपत्ति को भी कुर्क कर नीलाम करना पड़ा तो जिला प्रशासन इसमें भी पीछे नहीं हटेगा। पिछले 2 महीने के दौरान कलेक्टर की टीम ने एमपी में वह कार्यवाही की है। जो शायद ही किसी कलेक्टर ने सोचा होगा। कलेक्टर की टीम ने विदेश भाग रहे कई स्कूल संचालकों को भी एयरपोर्ट से घर दबोचा है। हालांकि कलेक्टर की इस कार्यवाही पर उनके खिलाफ तमाम राजनीतिक दबाव भी आये। इसके बाद भी एसपी आदित्य प्रतापसिंह के साथ मिलकरशहर के करोड़पति स्कूल संचालकों को गिरफ्तार किया है। बल्कि उन्हें फीस वापिस करने की हिदायत भी दी है।
9 थाना पुलिस ने 21 को किया गिरफ्तार
जिला शिक्षा विभाग के प्रतिवेदन पर जबलपुर पुलिस ने धारा 420,409,468,471,120 बी के तहत इन 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।
– ओमती थाना ने अजय उमेश जैम्स पिता हनेरीचंद कुमार जैम्स उम्र 50 वर्ष निवासी 2722 नेपियर टाउन मिशन कम्पाउंड क्राइस्ट चर्च जबलपुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही शाजी चामस पिता स्व एम एम थॉमस उम्र 54 वर्ष निवासी ड्यूपलेक्स नम्बर 40 ऑस्मो सिटी गोरखपुर जबलपुर, लूबी मैरी साठे पति अभय कुमार साठे उम्र 59 वर्ष निवासी फ्लैट नम्बर 27 गोल्छा अपार्टमेंट स्टेशन मार्ग साउथ सिविल लाईन जबलपुर अतुल अनुपम अन्नाहिम पिता स्व. डब्ल्यु डब्ल्यु अब्राहम उम्र 49 वर्ष निवासी 242 सीएमएस कम्पाउण्ड नॉर्थ सिविल लाइन जबलपुर, एकता पीटर पति सेमुअल पीटर उम्र 45 वर्ष निवासी मकान 750 जी वेस्ट घमापुर न्यू क्रिश्चियन कॉलोनी घमापुर थाना बेलबाग वर्तमान पता आकर्ष इनकलेव तिलहरी थाना बरेला को गिरफ्तार किया गया।
– थाना भेड़ाघाट पुलिस ने भरतेश भारिल पिता शिखर चंद जैन उम्र 63 वर्ष निवासी 125 ए. आदर्श नगर नर्मदा रोड थाना गोरखपुर, दीपाली तिवारी पिता प्रेमचंद दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी फ्लैट नंबर 19 सत्य विला अपार्टमेंट एसबीआई कालोनी गोरखपुर
– थाना संजीवनी नगर ने चंद्रशेखर विश्वकर्मा पिता स्व. श्याम शंकर विश्वकर्मा उम्र 71 वर्ष निवासी मकान नंबर 333 गुप्तेश्वर रोड मदन महल गढ़ा
– थाना गोरा बाजार ने सूर्य प्रकाश वर्मा पिता स्व. देवदत्त वर्मा उम्र 68 वर्ष निवासी सूर्यकिरण पैलेस कुसुम एन्क्लेव नेपियर टाउन मदन महल, शशांक श्रीवास्तव पिता स्व. आनंद कुमार श्रीवास्तव उम्र 38 वर्ष निवासी कृष्णा कुंज नेपियर टाउन मदन महल
– थाना तिलवारा ने चित्रांगी अय्यर पति का नाम उम्र वर्ष निवासी CEO 55 लिली विंला सूखसागर वैली पोलीपाथर जबलपुर, सुबोध नेमा मैनेजर पिता का नाम उम्र 60 वर्ष निवासी 201/15, रतन कली जबलपुर, श्रीमती परिधि भार्गव पति का नाम उम्र 62 वर्ष निवासी दत्त अपार्टमेंट, होम साइंस कलेज रोड पंजाबी हिंदू एसोसिएशन के पास, राइट टाउन
थाना ग्वारीघाट ने सोमा जार्ज पति सचिन जार्ज उम्र 47 वर्ष निवासी पीपी कालोनी ग्वारीघाट,
थाना माढोताल ने श्रीराम इंदुरख्या पिता स्व. कृष्ण कुमार इंदुरख्या उम्र 39 वर्ष निवासी मार्बल सिटी हास्पिटल के बाजू में स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड नेपियट टाउन ओमती, आरोक इंदूरख्या पिता स्व. कृष्ण कुमार इंदूरख्या उम्र 50 वर्ष निवासी मार्बल सिटी हास्पिटल के बाजू में स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड नेपियट टाउन ओमती, मनमीत कोहली पति रनत कोहली उम्र 48 वर्ष निवासी अंजली स्टेट सगड़ा मकान नम्बर 171 नियर सेंट ज्यूड चर्च थाना तिलवारा, इब्राहिम ताज हते रातू पिता अब्राहिम टीटी विशुप उम्र 61 वर्ष निवासी चुंगी चौकी रोड स्नेह सदन आर.टी.ओ. आफिस के पास सिविल लाईन
थाना बरेला ने नीलेश सिंह पिता स्व. सुरेन्द्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी सिवनी वर्तमान पता एसएस फिलिफ चर्च कोतवाली के बाजू में कटनी, क्षितिज टेकम पिता सुरेश सिंह टेकम उम्र 43 वर्ष निवासी नेपियर टाउन नितिन कम्पाउण्ड थाना ओमती
थाना बेलबाग ने ललित सोलेमन पिता स्व. लायल सोलोमन उम्र 56 वर्ष निवासी डिसाईपल चर्च कम्पाउण्ड मोतीमहल के सामने नागरथ चौक नेपियर टाउन ओमती स्थाई पता तिलक वार्ड चर्च कम्पाउण्ड रोड जिला मण्डला
स्कूलों पर इसलिए हुई कार्रवाई
– स्कूलों ने किताब बदलकर तीन करोड़ 47 लाख और स्टेशनरी से 65 लाख रुपये अतिरिक्त कमाई की।
– जानकारी देने से बचने के लिए स्कूलों ने पोर्टल पर ऑडिट रिपोर्ट की अपलोड नहीं की।
– जिन्होंने आडिट रिपोर्ट बनाई, उन्होंने इस पर भी कई हेरफेर कर दिए।
– 15 फीसदी से ज्यादा फीस बढ़ाई, पर जानकारी किसी को नहीं दी।
– स्कूल बैग का वजन दो से तीन गुना तक बढ़ा दिया, ताकि कमाई हो सकें।
कुछ इस तरह से हुई कार्रवाई
– जिला प्रशासन की ओर से आठ एसडीएम, 12 तहसीलदार, 25 शिक्षा अधिकारी, 60 कर्मचारी ने इस जांच को अंजाम दिया।
– जांच के दौरान टीम ने स्कूलों में पांच आकस्मिक छापेमारी की गई, जिसमें कई दस्तावेज जब्त किए, जिन्हें स्कूलों ने छिपाया।
– जांच टीम ने 50 से ज्यादा स्कूलों में जाकर उनकी आडिट रिपोर्ट तैयार की और फिर प्रबंधक और शिक्षकों से पूछताछ की।
– कलेक्टर ने दो खुली सुनवाई की, जिसमें स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को आमने-सामने बैठाकर बात की।
– जांच के बाद 51 लोगों पर मामला दर्ज किया गया, इसमें सोमवार को 20 लोगों को सुबह गिरफ्तार किया।
– इनमें 30 स्कूलों के प्रबंधक, पांच पुस्तक विक्रेता, 16 पुस्तक के प्रकाशक शामिल थे।
