आप नेता आतिशी न्यायालय ने भेजा समन, 29 जून को जाना होगा न्यायालय में

नई दिल्ली. एक अदालत ने दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकरकपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी को तलब किया है। आतिशी को 29 जून को कोर्ट में पेश होने के लिये कहा गया हे। कोर्ट ने आतिशी के उन आरोपों पर संज्ञान लिया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ने आप विधायकों को रिश्वत देने और खरीद -फरोख्त करने का प्रयास किया।
इसके बाद भारतीय जनपा पार्टी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने आप नेता आतिशी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दज्र कराया था। प्रवीण शंकर कपूर ने मानहानि मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी नाम लिया था। भाजपा नेता ने दावा किया कि इस तरह केआरोपों से उनकी और उनकी पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इन आरोपों पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने आतिशी को आरोपी के तौर पर चिहिन्हत किया और उन्हें 29 जून को पेश होने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *