पुलिस जवान की वर्दी फाड़ी और मारपीट की, बीच बचाव करने पर बदमाशों ने जवान को ही ले लिया आड़े हाथ

ग्वालियर. महाराजपुरा में एक पुलिस जवान से 4 बदमाशों ने मारपीट कर बर्दी फाड़ दी है। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 2 बजे महाराजपुरा के बैजनाथ धाम की है। गश्त पर निकले जवान को सूचना मिली थी कि बैजनाथधाम के पास कुछ लांेग झगड़ा कर रहे हैं। अपने साथ जवान के साथ वह घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन यहां बदमाशों ने उस पर ही हमला बोल दिया। जिस वजह से पुलिस जवानों को पीछे कदम हटाने पड़े। इसके बाद थाने से पुलिस बल पहुंचा पर तब तक आरोपी भाग चुके थे। थाना पुलिस ने जवान की शिकायत पर मामला दज्र कर लिया है।
क्या है मामला
शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित आदित्यपुरम निवासी नितिन राजावत पुत्र ओमप्रकाश सिंह राजावत पुलिस में आरक्षक है। अभी वह महाराजपुरा थाने में पदस्थ है। रविवार रात उसकी ड्यूटी FRV-17 (फर्स्ट रिस्पोंस व्हीकल) पर साथी आरक्षक सुभाष सिंह कुशवाह तथा पायलट उदयभान सिंह तोमर के साथ थी। रात करीब 2 बजे बैजनाथ धाम के पास झगड़े की सूचना कंट्रोल रूम से मिली तो वह अपने साथियों के साथ बताए गए स्थान बैजनाथ धाम पहुंचा। यहां पर कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर विवाद कर रहे थे।अभी जवान उनको समझा रहा था और कुछ समझ पाता उससे पहले ही तीन से चार युवक अचानक उस पर झपटे और अभद्रता करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। युवकों ने पुलिस जवान से मारपीट करते हुए गाली गलौज की। अचानक हुए हमले से पुलिस जवान घबरा गया और उसने विरोध करने का प्रयास किया तो वह उस पर हावी होने लगे। उनके तेवर देखकर जवान को पीछे हटना पड़ा और उसके बाद थाने को सूचना देकर अतिरिक्त बल बुलाया, तब हमलावर वहां से भागे। घायल जवान को थाने लाए और उसकी शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वीडियो बनाने पर हुआ विवाद
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां पर मौजूद लोगों को समझाइश दी और जब वह वहां से नहीं हटे तो आरक्षक नितिन उनका वीडियो बनाने लगा वीडियो बनते देखकर लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और जवान से ही भिड़ गये। इस दौरान एक युवक ने अपना नाम कैलाश गुर्जर बताया और आरक्षक के पास आया। युवक ने धमकाया कि वह उसे नौकरी करना सीखा देंगे और कल 12 बजे तक उसके शरीर पर यह वर्दी नहीं रहने देगा।
पुलिस का कहना
इस मामले में सीएसपी नागेन्द्र सिंह का कहना है कि झगड़ा शांत कराने पहुंची पुलिस से कुछ बदमाशों ने अभद्रता की है, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *