ट्रक पुलिया से नीचे गिरा 4 की मौत, 4 हालत नाजुक, कानपुर से कर्नाटक जा रहे थे

गुना. मिनी ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत हो गयी। चार लोग गंभीर घायल है। घटना सोमवार की सुबह तड़के 3.30 बजे एबी रोड पर म्याना से आधा किमी दूर हुआ है। म्याना थाना प्रभारी संजीत माबई ने बताया है कि मिनी ट्रक में 6 मजदूर, ड्रायवर और क्लीनर थे। शुरूआती तौर पर यह समझ आ रहा है कि शायद ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ हे। ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए पुलिया से नीचे गिरा, 3 मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। एक ने उपचार के दौरान दम तौड़ दिया।
इनकी हुई मौत
घटना में विष्णु 32, पुत्र रामपाल मीर 30, पुत्र चोखेलाल, विकास 35, और रंजीत 25, पुत्र नत्थूसिंह की मौत हो गयी। जबकि क्लीनर शाहरूख, ड्रायवर अशोक नवाब सहित 4 गंभीर घायल है। इन्हीं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजदूर उत्तरप्रदेश में कानपुर के बताये जा रहे हैं। ड्रायवर अशोक रायबरेली का रहने वाला है। जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है।

कालपी से ट्रक में बैठे थे मजदूर, परिवार वाले गुना के लिए रवाना

घायल और मृतक मजदूर कानपुर के रहने वाले हैं। उन्हें कर्नाटक जाना था। ट्रक में उनकी बाइक, खाना बनाने का सामान, कपड़े और दूसरा जरूरी सामान था। हादसे के बाद सारा सामान बिखर गया। मृतकों और घायलों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वे लोग गुना के लिए रवाना हो गए हैं।ट्रक ड्राइवर क्लीनर शाहरुख ने बताया, ‘रायबरेली की गाड़ी है। हम फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) से शुजालपुर (शाजापुर, मध्यप्रदेश) जा रहे थे। मजदूर कालपी (जालौन, यूपी) से बैठे थे। सो रहे थे, तभी गाड़ी डिवाइडर से भिड़ गई। पुलिस ने हमें अस्पताल पहुंचाया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *