नौतपा के तीसरे दिन 44 डिग्री तापमान में झुलस रहे ग्वालियरवासी

ग्वालियर. नौतपा चौथा दिन से तप रहा है। पिछले 3 साल में नौतपा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया है। लेकिन वर्ष 2024 का नौतपा तपिश लेकर आया है। नौतपा के पहले ही दिन पिछले 3 वर्षो का रिकॉर्ड टूट गया था। पहले दिन पारा 43.9 डिग्री पर जा पहुंचा। यही हाल नौतपा के दूसरे दिन भी रहा। पहले दिन से बढ़कर गर्म हवा चली और दूसरे दिन का अधिकतम पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हाल यह था कि शाम 5.30 बजे भी 44 डिग्री तापमान लोगों को झुलसा रहा था।

इस तरह रही पारा की चाल

समय तापमान डिग्री सेल्सियस में
सुबह 3.30 बजे 29.1 डिग्री
सुबह 5.30 बजे 29.6 डिग्री
सुबह 8.30 बजे 35.6 डिग्री
सुबह 11.30 बजे 43.8 डिग्री सेल्सियस

दिन में तेजी से बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडेय ने बताया कि तापमान तेजी से बढ़ रहा है। राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण दिन में तापमान में उछाल आ रहा है। नौतपा के तीसरे दिन भी ग्वालियर में पारा 45 डिग्री से अधिक ही रहने की संभावना है। फिलहाल इस गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *