छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड में 7 नक्सली ढेर

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ में 25 मई को होने वाले लोकसभा के चुनाव में मतदान से पहले सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए गुरूवार को सुरक्षाबलों ने नारायणपुर-बीजापुर और दंतेवाड जिले की सीमाओं पर 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इनके पास से 7 हथियार बरामद हुए हैं। सुरक्षाकर्मियों को प्लाटून नम्बर 16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सििलयों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन सूर्यशक्ति पॉइंट 5 शुरू किया गया था।
इस घटना के साथ ही इस वर्ष राज्य में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेडों में अभी तक 107 नक्सली मारे जा चुके हैं। इस ऑपरेशन में दंतेवाडा, नारायणपुर और बस्तर जिलों के जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और स्पेशल टास्क फोर्स सहित राज्य पुलिस की सभी इकाईयां शामिल थी। नारायण के एसपी प्रभात कुमार ने बताया है कि मुठभेड सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुई जब नारायणपुर, दंतेवाडा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल गश्त सर्च अभियान पर निकली थी। सुबह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू की। जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा संभाला और रूक-रूक कर मुठभेड चलता रहा। जिसके बाद जंगल में सर्च में अभी तक 7 बर्दीधारी नक्सलियों के शव तथा हथियार बरामद किये गये है। कई नक्सलियों के घायल होने की प्रबंल संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *