घर में कोई अकेला कमाने वाला तो कोई पेट्रोल पंप पर ही करता काम, मुंबई हादसे की पीडितों की दर्दभरी कहानी
मुंबई. दिन सोमवार की शाम के लगभग 4 बजे मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ वर्षा शुरू हो गयी। कुछ लोगों को लग रहा था कि यह वर्षा चिलचिलाती धूप और उमस से राहत देगी। लेकिन कुछ मिनटों में ही मुंबई के घाटकोपर की एक ऐसी तस्वीर सामने आयी जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। घाटकोपर के पंत नगर इलाके में एक बिल बोड तेज हवा की र फ्तार को बर्दाश्त नहीं कर पाया और अचानक से एक पेट्रोल पंप पर गिर गया। बिल बोर्ड के गिरते ही चारों ओर चीख पुकार मच गयी। लगभग 100 लोग इस बिल बोर्ड के नीचे दब गये थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा लेकिन इस हादस में 14 लोगों की जान चली गयी।
दोस्त ने दी घर पर खबर
इन्हीं 14 लोगों में एक थे बशीर अहमद शेख। करीब 49 वर्ष के बशीर जो मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जौनपुर के रहने वाले थे और मुंबई में टैक्सी चलाते थे। हर दिन की तरह सोमवार को भी वह पैसेंजर को लेकर ठाणे की ओर जा रहे थे। लेकिन जैसे ह ीवह पंत नगर पहुंचे वह अपनी टैक्सी में सीएनजी भरवाने के लिये रूक गये। मृतक बशीर के भाई मजीद शेख के अनुसार सीएनजी पंप पर उनकी पहचान का एक और टैक्सी ड्रायवर मिल गया जो बशीर से आगे थे। दोनों में बातचीत हुई। इस बीच टैक्सी वाले की टैक्सी में सीएनजी भर चुका था। वह बशीर से मिलने केबाद जैसे ही पेट्रोल पंप के बाहर निकला, वहां लगा हुआ बिल बोर्ड अचानक से गिर गया और चारों ओर अफरातफरी मच गयी।
