तिहाड़ जेल से घर के लिए रवाना हुए केजरीवाल, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। वह अपने काफिले के साथ अपने आवास जा रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी मौजूद हैं। केजरीवाल को प्रचार के लिए जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
देश में लाखों लोग कर रहे थे केजरीवाल का इंतजार
दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि देश के लाखों लोग अरविंद केजरीवाल की रिहाई का इंतजार कर रहे थे। अरविंद केजरीवाल की रिहाई पूरे भारत गठबंधन के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।
केजरीवाल को गिरफ्तारी भाजपा के लिए घाटे का सौदा
उन्होंने कहा कि पहली गलती भाजपा से हो गई कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। यह चुनाव में भाजपा के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ। वह गिरफ्तारी के बाद से हमारे देश की कहानी में बने रहने में कामयाब रहे। उन्हें चुनाव में प्रचार के लिए जमानत दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *