सब इंस्पेक्टर में लगी गोली, इलाज के लिये ग्वालियर रैफर
ग्वालियर. मुरैना पुलिस के साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर अभिषेक जादौन के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। मुरैना जिला अस्पताल से उन्हें ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के लिये रैफर कर दिया गया है। मामले को मुरैना पुलिस पहले छिपाती रही। सरिया लगने की बात बताई। अस्पताल में जांच के बाद मामला खुलने पर बताया कि राइफल साफ करते समय गोली चली है।
जिला अस्पताल मुरैना के डॉक्टर नरेन्द्र उपाध्याय ने बता कि गोली घुटने के नीचे लगी है। जब उन्होंने पुलिस वालों से पूछा तो उन्होंने बताया कि राइफल साफ करते समय गोली धोखे से चल गयी।
