शहर में अग्निशमन व्यवस्था नहीं करने पर 28 संस्थानों को नोटिस जारी
ग्वालियर. संगम वाटिाका और रंगमहल गार्डन में 19 अप्रैल को हुए अग्निकांड के बाद नगर निगम के अमले द्वारा शहर के संस्थानों को सर्वे कराकर अग्निशमन व्यवस्था न मिलने पर नोटिस जारी किए जा रहे है। निगम के दमकल विभाग ने 28 संस्थानों को नोटिस जारी किए है। इनमें अस्पताल, कोचिंग सेंटर, मैरिज गार्डन आदि शामिल है। इन संस्थानों को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण कर फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के लिए ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए है।
इन संस्थानों को दिया नोटिस
केमिस्ट्री जोन कोचिंग
मैथ्स जेईई कोचिंग
मालिक्यूलर क्लासेस, लक्ष्मीबाई कालोनी।
द केमिस्ट्री क्लास रूम, लक्ष्मीबाई कालोनी।
राधे हास्पिटल, यादव धर्मकांटा के पास।
अमरनाथ मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल, मुरैना रोड।
एसएसटी हास्पिटल, मुरैना रोड।
आरडी मेमोरियल हास्पिटल, मुरार।
सांवरिया हास्पिटल, माल रोड मुरार।
सहारा हास्पिटल, झांसी रोड।
होटल शेरे पंजाब, नई सड़क।
डा. रोहित कालरा क्लीनिक, यूनिवर्सिटी रोड सिटी सेंटर
भगवती गार्डन, चौहान प्याऊ थाटीपुर।
बिंदल शोरूम, पटेल नगर सिटी सेंटर।
निर्मल वाटिका, कोटेश्वर मंदिर के सामने।
महाराजा गार्डन, साइंस कालेज के सामने।
श्रीकृष्ण वाटिका, शहीद गेट के पास मुरार।
शालीमार गार्डन, थाटीपुर।
बालाजी गार्डन, गोविंदपुरी चौराहा।
आमंत्रण परिणय वाटिका, हुरावली चौराहा मुरार।
महावीर भवन, कंपू।
हरदौल गार्डन, सचिन तेंदुलकर मार्ग।
सार्थक गेस्ट हाउस, थाटीपुर पेट्रोप पंप के पास।
श्रीजी उत्सव वाटिका, महल गेट के पास।
आशीर्वाद वाटिका, महल गेट के पास।
श्रीजी परिणय वाटिका, महल गेट के पास।
अचलनाथ मैरिज गार्डन, साइंस कालेज के सामने।
आशीर्वाद हास्पिटल, यादव कालोनी कटोराताल चौराहा।
