नवीन जिला न्यायालय में बने न्यायाधीशों के चेम्बर, फिलहाल शिफ्टिंग की सुगबुगाहट नहीं

default

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित नवीन जिला न्यायालय भवन में शिफ्टिंग की तैयारियों को छोड़कर लोक निर्माण विभाग के (पीआईयू) ने नये चेम्बर तैयार बनाये गये है। नये चेम्बर जिला न्यायालय भवन में ही तैयार किये गये हैं, ताकि नवनियुक्त न्यायाधीश प्रकरणों की सुनवाई कर सकें। इससे पूर्व लकड़ी का पाटीशन लगाकर न्यायाधीशों के एक बड़े कक्ष में बैठने की व्यवस्था की गयी थी। ऐसे में यह पता करना ही मुश्किल हो रहा था कि कौन से न्यायाधीश किस चेम्बर में प्रकरण की सुनवाई कर रहे हैं। अस्थाई व्यवस्था बनाते हुए एल्युमीनियम सेक्शन लगाकर कोर्ट रूम तैयार किये गये है।
रअसल जिला न्यायालय ग्वालियर में जिला न्यायाधीश व न्यायाधीशों के पद बढ़ाये गये हैं। इसके चलते कोर्टरूम का संकट खड़ा हो गया है। यह बात और है कि नवीन जिला न्यायालय भवन का उद्घाटन 10 मार्च को हो चुका है। यहां 86 कोर्टरूम तैयार किये गये हैं। ऐसे में वहां शिफ्टिंग हो जाती तो यह समस्या नहीं आती। वर्तमान में नवीन भवन में शिफ्टिंग को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है। वहीं, दूसरी ओर बार एसोसियेशन भी आचार संहिता हटने की प्रतीक्षा में है।
10 मार्च को आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में बार बार में सीएम से फर्नीचर, एससी समेत अन्य मांग पूरी करने के लिये राशि मांगी थी। इन सभी मांगों को सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंच से स्वीकार किया था। ऐसे में बार को उम्मीद है कि चुनाव के बाद मप्र शासन द्वारा बार की राशि को उपलब्ध करायी जोगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *