पूर्व पीएम देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना SIT हिरासत में
नई दिल्ली. देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे एच.डी.देवगौडा का परिवार कानूनी मुश्किलों में घिरता जा रहा है। सैकडों महिलाओं के यौन शोषण के मामले में उनके बेटे एच.डी.रेवन्ना और पोते प्रज्जवल रेवन्ना फंसे हुए है। दोनों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज हो चुका है और प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के लिए एसआईटी बना दी है। ऐसी ही एक पीडित महिला के अपहरण के मामले में एसआईटी ने आज एच.डी.रैवन्ना को आज अरेस्ट कर लिया है। जब एसआईटी ने उनकी अरेस्टिंग की जो वे अपने पिता एच.डी.देवगौड के घर पर थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें एक दिन की हिरासत में एसआईटी के सुपुर्द कर दिया गया है।
महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
सूत्रों के अनुसर कर्नाटक सैक्स स्कैंडल की जांच के दौरान एक पीडित महिला ने गुरूवार को एच.डी.रेवन्ना के करीबी सतीश बबन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पीडिता का कहना है कि अपहरण करके उसके साथ भी जबरदस्ती यौन शोषण किया गया इसके बाद एसआईटी ने बबन्ना को अरेस्ट कर लिया। अब एसआईटी इस मामले में एच.डी.रेवन्ना की भूमिका के बारे में पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए उन्हें 2 बार नोटिस जारी किए गए थे लेकिन जब वे पेश नहीं हुए तो उन्हें आज अरेस्ट कर लिया गया।
