पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमले में 5 जवान घायल


पुंछ. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर आतंकी हमला किया गया है। इस हमले में 5 जवान घायल हो गये हैं। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया है कि आतंकवादियों ने भारतीय वायुसेना के काफिले पर गोलीबारी की। यह हमला सुरनकोट के सनाई गांव में हुआ है। भारतीय वायुसेना और पुलिस की अतिरिक्त टुकडि़यां इलाके में भेजी गयी है। राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की स्थानीय इकाई ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एयरफोर्स के वाहनों को शाहसितार के पास के एयरबेस के अंदर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।
हमले में भारतीय वायुसेना के 5 जवान घायल होगये हैं। उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर इंडियन एयरफोर्स के गरूड़ स्पेशल फोर्स को तैनात किया गया है। सेना और जम्मू -कश्मीर पुलिस के जवान घटना में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *