व्यापारी ग्वालियर से कार लेकर मुरैना जा रहा था, चेकिंग के दौरान 41 लाख मिले

मुरैना. नूराबाद थाना पुलिस ने एक व्यापारी की कार से 41 लाख रुपए जब्त किए है। वह ग्वालियर से कार लेकर मुरैना की तरफ जा रहा था। पुलिस से रुपयों को लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल लोकसभा चुनाव के कारण पुलिस द्वारा सख्ती से चेकिंग की जा रही है। नूराबाद थाना पुलिस जब रोड पर चेकिंग कर रही थी उसी समय एक स्पिफ्ट कार वहां से गुजरी तो पुलिस टीम ने उसे रोक लिया। कार सर्राफा व्यापारी लवलेश पुत्र महेश चंद्र बांदिल निवासी मुरैना की थी।
सीट के नीचे 500-500 के नोटों के बंडल रखे मिले
जानकारी के अनुसार कार की तलाशी लेने पर उसकी आगे वाली ड्राइविंग सीट के नीचे और बगल वाली सीट के नीचे 500-500 रुपये के नोटों के बंडल रखे हुए थे। पुलिस ने व्यापारी लवलेश बांदिल से रुपयों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने कार और उसमें रखे रुपए जब्त कर लिए है।
पुलिस कैश को लेकर ड्राइवर से पूछताछ में जुटी है
बताया जा रहा है कि पुलिस और एफएसटी हाईवे पर चेकिंग प्वांइट लाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ग्वालियर से मुरैना की ओर आ रही एक कार को टीम ने रोका। कार की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के नीचे से 41 लाख रुपए मिले। जब पुलिस ने कैश के संबंध में ड्राइवर से दस्तावेज मांग, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद टीम ने उक्त कैश को जब्त कर कोषालय में जमा करवा दिया है। गौरतलब है कि पुलिस, एसएसटी-एफएसटी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर देखते हुए जिलों के बॉर्डर पर चेकिंग प्वॉइंट लगाकर अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है। फिलहाल, पुलिस कैश को लेकर ड्राइवर से पूछताछ में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *