राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन किया, साथ में सोनिया, प्रियंका मौजूद रहें
रायबरेली. कांग्रेस नेता रायबरेली से नामांकर कर दिया है और उनके साथ सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट बाड्रा मौजूद रहें। किशोरीलाल शर्मा ने भी अमेठी से नॉमिनेशन कर दिया है। कांग्रेस ने नॉमिनेशन ने अंतिम दिन रायबरेली से राहुल और अमेठी किशोरीलाल शर्मा के नाम का ऐलान किया गया था। किशोरी सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं।
क्रवार की सुबह 9 बजे राहुल परिवार के साथ दिल्ली से रायबरेली के लिये रवाना हुए। 10.30 बजे अमेठी -रायबरेली बॉर्डर पर स्थित फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट से सोनिया गांधी और राहुल वाड्रा और राजस्थान के पूर्व सीएम रायबरेली कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जबकि प्रियंका और गहलोत अमेठी गये। यहां किशोरी लाल के साथ रोड शो किया। प्रियंका ने कहा-हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापिस लाना चाहते हैं, अब मौका आ गया है कि यह आपका चुनाव है आप लडेंगे, आप जितायेंगे।
