शिवराज सिंह के भाषण के बीच TI ने बंद कर दिया माइक, मच गया बवाल, कहा ऐसी जगह फेंकवाऊंगा कि वापस नहीं आएगा

रायसेन. पूर्व मंत्री और बिजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो चुनावी सभा के दौरान मंडीदीप थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर से बदतमीजी करते और धमकाते नजर आ रहे है। हैरानी की बात तो ये है कि सैकडों लोगों की मौजूदगी में मंच से भाजपा विधायक पुलिस जवान को उस समय धमकी दे रहे है जब मंच पर भाजपा के अन्य दिग्गज नेताओं के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सभा को संबोधित कर रहे थे।


क्या है पूरा मामला
बता दें कि प्रदेश की सियासी चर्चा में आया पूरा मामला विदिशा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रायसेन जिले के मंडीदीप का है। यहां गुरूवार रात को बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जिस समय शिवराज सिंह मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे तभी बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा मंडीदीप थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर पर भडक उठे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में मंच से ही गूंडागर्दी करते हुए उन्होंने थाना प्रभारी को धमकी दे डाली। वीडियो में विधायक कहते नजर आ रहे है कि ऐसी जगह फेंकवाऊंगा कि वापस नहीं आएगा। यहीं नहीं पहले शिवराज सिंह भी थाना प्रभारी पर भडकते हुए नजर आए। उन्होंने भी कहा है कि इनको हटाओं यहां से।
क्यों हुआ इतना बवाल
सामने आए वायरल वीडियो नजर आ रहा है कि मंच से शिवराज सिंह चौहान सभा को संबोधित कर रहे हैं और इसी बीच थाना प्रभारी ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए 10 बजे चुनाव प्रचार बंद करने की बात कही। बताया ये भी जा रहा है कि समय होने पर थाना प्रभारी द्वारा भाषण बंद करने का कहने के बावजूद न रुकने पर थाना प्रभारी ने मंच का माइक बंद करा दिया था। इस पर आग बबूला हुए बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा ने थाना प्रभारी को धमकी दे डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *