झेलम एक्सप्रेस में बम की खबर, आधा घंटे लेट चली ट्रेन


भोपाल. झेलम एक्सप्रेस को बम की खबर के बाद रानी कमलापति स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह लगभग 8.30 बजे रोक लिया गया। आरपीएफ व जीआरपी ने कोच में कोचिंग में चेकिंग की। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुला लिया गया। इस मामले में झेलम एक्सप्रेस में यात्रा कर एक यात्री को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है।
रपीएफ कमांडेंट प्रशांत यादव ने बताया की ट्रेन में किसी युवक द्वारा यात्रा करते वक्त कहा गया है कि ट्रेन मे ंबम हैं। इसकी सूचना मिलते ही हमने ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन पर रोक लिया गया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसके अनुसार बताये गये कोच को भी पूरी तरह से चेक कर लिया गया है। इस पूरे प्रोसेस में लगभग आधा घंटे का समय लगा औेर इसके बाद हमने ट्रेन को भोपाल के लिये रवाना कर दी गयी। युवक अभी मानसिक रूप से बीमार नजर आ रहा है। हालांकि पूछताछ के बाद ही कुछ कह पान संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *