राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लडेंगे, शुक्रवार को 3 बजे नामांकन दाखिल करेंगे
नई दिल्ली. राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे इस बात का फैसला हो गया है। वह नामांकन के लिये रायबरेली पहुंच गये है। प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं। वहीं, कांग्रेस ने अमेठी से किशोरीलाल शर्मा को उतारा है। किशोरी लाल सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं। बीजेपी ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेशप्रताप सिंह को टिकट दिया है। जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी लड़ रही है।
